{"_id":"5d7e5cc48ebc3e93a553d453","slug":"spain-defeated-olympic-champion-argentina-to-win-fiba-world-cup-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेन ने जीता बास्केटबॉल विश्व कप का खिताब, फाइनल में ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
स्पेन ने जीता बास्केटबॉल विश्व कप का खिताब, फाइनल में ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को हराया
Mon, 16 Sep 2019 07:28 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 16 Sep 2019 07:28 AM IST
विज्ञापन
स्पेन वर्ल्ड कप
- फोटो : social media
स्पेन ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को 95-75 से हराकर बास्केटबॉल विश्व कप जीत लिया। स्पेन की टीम ने पूरे मैच के दौरान बढ़त बनाए रखी और दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल का सबसे बड़ा खिताब जीतने में सफल रही।
विज्ञापन
स्पेन ने 2006 के बाद पहली बार ये खिताब जीता है। फाइनल मुकाबले में स्पेन ने 2004 की ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को आसानी से मात दे दी।
तीन बार के आल स्टार खिलाड़ी मार्क गेसोल इस दौरान एक ही साल में एनबीए खिताब और विश्व कप जीतने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने। मार्क 2006 में विश्व खिताब जीतने वाली स्पेन की टीम का भी हिस्सा थे। उस समय उनके भाई पाउ भी टीम में शामिल थे लेकिन चोट के कारण वह इस बार विश्व कप में नहीं खेल पाए।
विज्ञापन
गेसोल ने टोरंटो रैपटर्स के साथ इस साल एनबीए खिताब जीता था। उन्होंने फाइनल में 14 अंक जुटाए।