{"_id":"5d3c08d08ebc3e6ccf6541cc","slug":"south-korean-nightclub-balcony-collapses-in-present-of-u-s-athletes","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैराकी चैम्पियनशिप में भाग लेने पहुंचे आठ खिलाड़ी नाइट क्लब दुर्घटना में घायल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
तैराकी चैम्पियनशिप में भाग लेने पहुंचे आठ खिलाड़ी नाइट क्लब दुर्घटना में घायल
Sat, 27 Jul 2019 01:49 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 27 Jul 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
नाइटक्लब दक्षिण कोरिया
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण कोरिया में चल रही तैराकी विश्व चैम्पियनशिप में भाग ले रहे आठ तैराक नाइट क्लब की बालकनी गिरने से घायल हो गए, जिसमें दो लोगों की मौत भी हो गई। गुरुवार को यहां के ग्वांग्झू शहर में खिलाड़ियों के गांव के पास स्थित नाइट क्लब के अंदर की बालकनी का हिस्सा अचानक गिर गया।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है जबकि 16 घायल हुए है। घायलों में आठ अंतरराष्ट्रीय तैराक शामिल हैं जिसमें तीन अमेरिका, दो न्यूजीलैंड, एक इटली, एक ब्राजील और एक नीदरलैंड का है।
विज्ञापन