{"_id":"5a9e439b4f1c1bea028b5ddc","slug":"south-central-railway-given-job-offer-to-b-aruna-reddy-after-won-bronze-at-gymnastics-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gymnastics World Cup: ब्रॉन्ज मेडलिस्ट अरुणा रेड्डी की खुली किस्मत, रेलवे ने किया जॉब ऑफर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Gymnastics World Cup: ब्रॉन्ज मेडलिस्ट अरुणा रेड्डी की खुली किस्मत, रेलवे ने किया जॉब ऑफर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
B Aruna Reddy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों मेलबर्न में हुए जिम्नास्टिक वर्ल्ड कप में देश को एकमात्र मेडल दिलवाने वाली हैदराबाद की बी अरुणा रेड्डी को साउथ-सेंट्रल रेलवे की तरफ से ग्रुप सी कैटेगरी में नौकरी के पेशकश की गई है। बता दें कि भारत की इस होनहार 22 वर्षीय एथलीट ने जिम्नास्टिक्स वर्ल्ड कप में देश को एकमात्र ब्रॉन्ज मेडल दिलवाया था।
विज्ञापन
रेलवे में अरुणा रेड्डी की नौकरी की पुष्टि खुद सीएआर के जनरल मैनेजर विनोद कुमार यादव ने की। इससे पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने जिमनास्टिक वर्ल्ड कप में ब्रॉन्ज जीतने वाली अरुणा रेड्डी को दो करोड़ रुपये ईनाम के रूप में देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
बता दें कि 24 फरवरी को अरुणा रेड्डी ने जिमनास्टिक्स वर्ल्ड कप 2018 में व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय जिमनास्ट बनकर इतिहास रच दिया था। उन्होंने महिलाओं की वॉल्ट स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।
विज्ञापन