{"_id":"5d4caff08ebc3e6c926ad6e0","slug":"sourav-kothari-becomes-number-1-player-in-national-men-s-billiards-rankings","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरव कोठारी बने देश के नंबर एक क्यू खिलाड़ी, बेंगलुरु में किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सौरव कोठारी बने देश के नंबर एक क्यू खिलाड़ी, बेंगलुरु में किया शानदार प्रदर्शन
Fri, 09 Aug 2019 04:57 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 09 Aug 2019 04:57 AM IST
विज्ञापन
सौरव कोठारी
- फोटो : social media
गत डब्ल्यूबीएल विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन सौरव कोठारी बेंगलुरु में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय पुरुष बिलियर्ड्स रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी बने। कोठारी ने दोनों राष्ट्रीय चयन चैंपियनशिप जीती और 400 का अटूट ब्रेक भी बनाया, जिससे वह देश के नए शीर्ष क्यू खिलाड़ी बने।
विज्ञापन
कोठारी ने कर्नाटक के बी भास्कर के खिलाफ अपने अंतिम लीग मैच में यह उपलब्धि हासिल की। पहला चयन टूर्नामेंट 150 अप बेस्ट ऑफ फाइव प्रारूप में खेला गया जबकि दूसरा 400 अप प्रारूप में खेला गया। दोनों चयन टूर्नामेंट जीतने के बाद कोठारी अब म्यामांद में सितंबर (छोटे प्रारूप) और मेलबर्न में नवंबर (लंबे प्रारूप) में होने वाली विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व देश के शीर्ष खिलाड़ी के रूप में करेंगे।
विज्ञापन