फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sonia chahal, Meena and Bhagyawati enters final of National Women boxing championship

महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप: मुक्केबाज सोनिया, मीना व भाग्यबती फाइनल में पहुंचीं

Sun, 08 Dec 2019 09:33 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 08 Dec 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
Sonia chahal, Meena and Bhagyawati enters final of National Women boxing championship
सोनिया चहल - फोटो : ट्विटर

गत चैंपियन रेलवे की आठ और हरियाणा की पांच मुक्केबाज महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गईं। विश्व चैंपियनशिप रजत पदकधारी सोनिया चहल (57 किग्रा) ने अपने अनुभव का फायदा उठाया और संयम दिखाते हुए चंडीगढ़ की युवा मुक्केबाज रितु को हराया। अब उनका सामना फाइनल में साक्षी से होगा।

विज्ञापन


इंडिया ओपन स्वर्ण पदक विजेता भाग्यबती काचरी (75 किग्रा) ने अखिल भारतीय पुलिस की लाफाकमावी राल्टे को 5-0 से पस्त किया। युवा विश्व चैंपियन ज्योति (51 किग्रा) ने मणिपुर की सोईबाम देवी को 5-0 से मात दी। पिछले साल की स्वर्ण पदकधारी मीना कुमारी देवी (54 किग्रा) ने मध्यप्रदेश की दिव्या पवार को 5-0 से हराया। 
विज्ञापन


दो बार की विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदकधारी कविता चहल और हिमाचल प्रदेश की मोनिका के बीच 81 किग्रा वर्ग से अधिक वजन वर्ग में देखा गया। इन दोनों ने शुरू से अंत तक एक-दूसरे को चुनौती दी लेकिन अनुभवी कविता अंत में 3-2 से जीत हासिल करने में सफल रहीं। केरल की इंद्रजा (75 किग्रा) ने सेमीफाइनल में पिछले साल की कांस्य पदकधारी इमरोज खान को 4-1 से शिकस्त देकर उलटफेर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब फाइनल में उनका सामना हरियाणा की नुपुर से होगा। अनुशिता बोरो (64 किग्रा) ने उत्तर प्रदेश की अराधना पटेल को आरएससी से हराया। पवित्रा (60 किग्रा) ने महाराष्ट्र की पूनम कैथवास को 5-0 से हराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed