फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Local Sports ›   Snooker: Ami Kamani of Madhya Pradesh won National 6 Red Snooker title, Malkit became champion in men category

Snooker: मध्यप्रदेश की अमी कमानी ने जीता नेशनल 6 रेड स्नूकर का खिताब, मलकीत पुरुष वर्ग में बने चैंपियन

Mon, 11 Dec 2023 11:48 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 11 Dec 2023 11:48 AM IST
सार

पुरुष वर्ग में मलकीत सिंह रेलवे बोर्ड के साथी ई पांडुरंगइया को हराकर नये राष्ट्रीय 6 रेड स्नूकर पुरुष चैंपियन बने। मलकीत सिंह ने पांडुरंगइया को ‘बेस्ट ऑफ 13’ फ्रेम के फाइनल में 7-5 से शिकस्त दी।

विज्ञापन
Snooker: Ami Kamani of Madhya Pradesh won National 6 Red Snooker title, Malkit became champion in men category
एमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कई बार की चैंपियन मध्यप्रदेश की अमी कमानी ने रविवार को यहां नेशनल-6 रेड स्नूकर चैंपियनशिप में महिला वर्ग का खिताब जीत लिया। उन्होंने यहां नेशनल बिलियर्ड्स और स्नूकर चैंपियनशिप के फाइनल में अनुपमा रामचंद्रन को 4-1 से हराया।
विज्ञापन


अमी ने सेमीफाइनल में कर्नाटक की चित्रा को जबकि अनुपमा ने गत चैंपियन विद्या पिल्लई को हराया था। फाइनल में अमी ने दो फ्रेम में दिक्कत नहीं हुई लेकिन तीसरे में अनुपमा 42-11 करने में सफल रहीं। अगले दो फ्रेम में 43-0, और 48-26 से जीत हासिल की।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में मलकीत सिंह रेलवे बोर्ड के साथी ई पांडुरंगइया को हराकर नये राष्ट्रीय 6 रेड स्नूकर पुरुष चैंपियन बने। मलकीत सिंह ने पांडुरंगइया को ‘बेस्ट ऑफ 13’ फ्रेम के फाइनल में 7-5 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने सेमीफाइनल में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड (पीएसपीबी) के प्रबल दावेदार और 26 बार के आईबीएसएफ विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी को 6-5 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed