{"_id":"6052d81435af5d7117527f9c","slug":"skeet-shooter-meraz-ahmed-wants-atlanta-olympic-champion-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कीट शूटर मेराज को तैयारियों के लिए चाहिए ओलंपिक चैंपियन कोच का साथ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
स्कीट शूटर मेराज को तैयारियों के लिए चाहिए ओलंपिक चैंपियन कोच का साथ
Thu, 18 Mar 2021 10:03 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:03 AM IST
सार
- मिराज ने NRAI से इटली में फॉल्को के संरक्षण में फिर मांगी ट्रेनिंग की इजाजत
- आज से शुरू होने वाले विश्व कप में 294 शूटर और 109 अधिकारी शिरकत कर रहे
- 57 भारतीय निशानेबाज पेश करेंगे चुनौती जिनमें 15 ओलंपिक का टिकट कटाने वाले भी
विज्ञापन
मेराज अहमद खान
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
टोक्यो का टिकट हासिल कर चुके उत्तर प्रदेश के स्कीट शूटर मेराज अहमद खान और पंजाब के अंगदवीर सिंह बाजवा की ओलंपिक की तैयारियों पर पेच फंस गया है। 45 साल के मेराज उन्हें ओलंपिक कोटा दिलाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले अटलांटा ओलंपिक चैंपियन कोच एनियो फॉल्को का साथ हर हाल में चाहते हैं जो भारत के साथ करार छोड़ कतर का हाथ थाम चुके हैं। वह विश्व कप के लिए चयनित होने वाली स्कीट शूटिंग टीम में अपना दखल चाहते थे। उनकी यह मंशा पूरी नहीं हुई जिसके चलते उन्होंने करार छोड़ दिया। वह शुक्रवार से शुरू हो रहे दिल्ली विश्व कप में कतर के पीछे खड़े नजर आएंगे।
विज्ञापन
फॉल्को निजी तौर पर मेराज को ओलंपिक तक तैयारियां कराने को तैयार हैं, लेकिन मेराज को इटली में तैयारियों की इजाजत नहीं मिली है। सूत्र बताते हैं कि रियो ओलंपिक में खेलने वाले स्कीट के पहले शूटर मेराज ने एनआरएआई को साफ किया है कि इस उम्र में उन्हें ओलंपिक कोटा दिलाने में फॉल्को का हाथ है। अगर उन्हें उनके साथ तैयारियों का मौका नहीं मिला तो उनकी ओलंपिक की तैयारियां प्रभावित होंगी, उन्होंने अप्रैल से जुलाई तक उनके साथ इटली में तैयारियों का कार्यक्रम टॉप्स को दिया था। लेकिन एनआरएआई ने इसे मंजूरी नहीं दी। फेडरेशन ने उनसे यह प्रस्ताव फिर से मांगा है। इसे वापस टॉप्स को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
ओलंपिक की तैयारियां के लिए द्वीपक्षीय सीरीज
राइफल-पिस्टल शूटरों के लिए कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 18 से 28 मार्च तक होने वाला शूटिंग विश्व कप टोक्यो ओलंपिक से पहले अंतिम टूर्नामेंट होगा। कोरोना के चलते रद्द हुए चांगवान विश्व कप के चलते ऐसा हुआ है। हालांकि शॉटगन शूटरों का विश्व कप आयोजित होगा। एनआरएआई के अध्यक्ष रणइंदर सिंह ने कहा कि शूटरों की तैयारियां प्रभावित न हो इसके लिए उन्होंने क्रिकेट की तर्ज पर द्विपक्षीय सीरीज आयोजित कराने का फैसला लिया है। छह से सात देशों के साथ राइफल-पिस्टल शूटरों की भारतीय टीम आपस में टकराएंगी। उन्होंने कहा कि इस विश्व कप के बाद फॉर्म के आधार पर ओलंपिक टीम का चयन किया जाएगा। यहां 16वां कोटा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन