फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   six year old riyan Kumar cycles 109 km non stop sets world record

विश्व रिकॉर्ड: छह साल के बच्चे ने बिना रुके 100 किमी साइकिल चलाई, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, रिटायर्ड मां से मिली प्रेरणा

Sun, 17 Oct 2021 06:00 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 17 Oct 2021 06:00 PM IST
सार

रियान ने महज पांच घंटे और 17 मिनट में 100 किलोमीटर साइकिल चलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने सिर्फ छह साल की उम्र में यह कारनामा किया है, जो उनकी उपलब्धि को और खास बनाता है। 

विज्ञापन
six year old riyan Kumar cycles 109 km non stop sets world record
छह साल के रियान ने 109 किमी साइकिल चलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छह साल के रियान कुमार ने बिना रुके 109 किलोमीटर साइकिल चलाकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। चेन्नई के रहने वाले रियान को यह कारनामा करने में पांच घंटे, 17 मिनट और छह सेकेंड का समय लगा। अब रियान सबसे कम उम्र में और सबसे कम समय में 100 किलोमीटर साइकिल चलाने वाले व्यक्ति बन चुके हैं। रियान ने बताया कि उनकी रिटायर्ड मां से उन्हें यह रिकॉर्ड बनाने की प्रेरणा मिली और मां की देखरेख में बेटे ने यह कमाल कर दिखाया। उनके माता-पिता नौसेना में अधिकारी थे और उनका परिवार दिल्ली में रहता था, जो हाल ही में चेन्नई शिफ्ट हुआ है। 
विज्ञापन


प्रोफेशनल साइकिलिंग की दुनिया के कई बड़े नामों ने रियान की सराहना की है। सत्या नाम के एक साइकलिस्ट ने भी उनकी तारीफ की है। रियान फ्रांस के साइकिल रेस टूर में भी भाग लेना चाहते हैं। वो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के साथ पैडलिंग करना चाहते हैं। 
विज्ञापन

खानदानी है साइकिल चलाने का जुनून

रियान की मां ने बताया कि उनकी मां के अंदर भी साइकिल चलाने का जुनून था। यहीं से उन्होंने साइकिल चलाना सीखा और अब उनका बेटा भी इस क्षेत्र में कमाल कर रहा है। रियान की मामं गौरी भी 200 किमी ब्रेवेट पूरी कर चुकी हैं, जबकि उनकी मां प्रभा राष्ट्रीय स्तर की साइकलिस्ट थीं। रियान की मां ने ही उन्हें फ्लाईओवर में साइकिल चलाने की ट्रेनिंग दी और इस रिकॉर्ड के लिए उन्हें तैयार किया। चेन्नई पहुंचने से पहले रियान अपनी मौसी के साथ दिल्ली में रहते थे। उनकी मां चेन्नई और पिता मुंबई में रहते थे। अब उनकी मां रिटायर हो चुकी हैं, जबकि पिता की पोस्टिंग चेन्नई में है। अब उनका परिवार साथ रह रहा है। 

रियान के अंदर काफी क्षमता

रियान की मां बताती है कि चेन्नई आने के बाद उन्होंने देखा कि रियान साइकिल चलाने में काफी रुचि दिखाते हैं और आसानी से लंबी दूरी तक साइकिल चला सकते हैं। उनकी मां गौरी नई साइकिल लेना चाहती हैं, लेकिन वो अपने बेटे के लिए ऐसा नहीं कर रही हैं। रियान अभी भी साधारण साइकिल चलाते हैं और उनकी मां अगर तेज गति वाली साइकिल लेती हैं तो दोनों मां-बेटे साथ नहीं चल पाएंगे। रियान के इस कारनामे के बाद उनके लिए भविष्य के रास्ते खुलेंगे और साइकिलिंग की दुनिया में वो और बेहतर कर पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed