{"_id":"5d3878478ebc3e6cc60b39b8","slug":"six-boxers-including-deepak-singh-nikhat-zareen-qualify-for-semis-of-thailand-boxing-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाईलैंड बॉक्सिंग चैंपियनशिप: निखत व दीपक सहित छह मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में पहुंच पक्के किए पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
थाईलैंड बॉक्सिंग चैंपियनशिप: निखत व दीपक सहित छह मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में पहुंच पक्के किए पदक
Wed, 24 Jul 2019 08:54 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 24 Jul 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
निखत जरीन
- फोटो : social media
थाईलैंड में चल रहे बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी। पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन निखत जरीन (51 किग्रा) और एशियाई रजत पदकधारी दीपक सिंह (49 किग्रा) ने बैंकाक में चल रहे थाईलैंड अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के कर लिए।
विज्ञापन
निखत ने उज्बेकिस्तान की सितोरा शोगदारोवा को 5-0 से हराया। दीपक ने थाईलैंड के समाक साएहान को कुछ ही मिनट में घायल कर दिया, जिससे मुकाबले को पहले ही दौर में रोकना पड़ा। आशीष (69 किग्रा), मंजू रानी (48 किग्रा), ब्रिजेश यादव (81 किग्रा) और मोहम्मद हसमुद्दीन (56 किग्रा) ने भी अंतिम चार में पहुंच गए। आशीष ने जमैका के जोशुआ फ्रेजर को 5-0 से, हसमुद्दीन ने ली येचान को 5-0 से और ब्रिजेश ने थाईलैंड के जाक्का पोंग योमखोत को 4-1 से मात दी। एशियाई रजत पदकधारी मनीषा (57 किग्रा) को रूस की लुईडमिला वोरोंतसोवा से हार मिली।
विज्ञापन