{"_id":"6026acc0b7103174ac403d2c","slug":"simran-yadav-win-gold-as-india-good-run-continues-in-dubai-world-para-athletics-gp","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री: सिमरन और नीरज यादव ने जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री: सिमरन और नीरज यादव ने जीते स्वर्ण पदक
Fri, 12 Feb 2021 09:59 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 12 Feb 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में सिमरन ने जीता गोल्ड
- फोटो : social media
भारतीय पैरा एथलीटों ने 12वीं फाजा अंतरराष्ट्रीय विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो स्वर्ण पदक सहित पांच पदक जीते। सिमरन ने महिला 100 मीटर टी13 फाइनल में 12.74 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। चीन ग्रां प्री 2019 में पदक के बाद यह सिमरन का दूसरा अंतरराष्ट्रीय पदक है।
विज्ञापन
नीरज यादव ने पुरुष चक्का फेंक एफ55 स्पर्धा में 35.49 मीटर के प्रयास के साथ भारत के लिए दिन का दूसरा पदक जीता। भाला फेंक में एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक विजेता यादव ने इग्नास मादुमला एमत्वेवे (35.49 मीटर) और ईरान के पैरालंपिक पदक विजेत हमीद अमिरी (27.25 मीटर) को पछाड़ा।
विज्ञापन
वहीं, पुरुष टी44 लंबी कूद फाइनल में प्रवीण कुमार (5.95 मीटर) और प्रदीप (5.73 मीटर) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते। भाग्यश्री महामीर जाधव ने महिला भाला फेंक एफ 34 स्पर्धा में 11.36 मीटर के प्रयास से कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन