{"_id":"5bfa9736bdec22419216fa0a","slug":"shubhankar-sharma-finishes-tied-sixth-in-hong-kong-open-golf-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग ओपन में संयुक्त छठे स्थान पर रहे गोल्फर शुभंकर शर्मा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
हांगकांग ओपन में संयुक्त छठे स्थान पर रहे गोल्फर शुभंकर शर्मा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
shubhankar sharma
भारत के शुभंकर शर्मा रविवार को हांगकांग ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त छठे स्थान पर रहे और इस तरह से उन्होंने एशियाई टूर ऑफ मेरिट जीतने की अपनी संभावना बढ़ा दी।
विज्ञापन
हांगकांग गोल्फ क्लब में 22 वर्षीय शुभंकर ने अंतिम दौर में तीन अंडर 67 का स्कोर बनाया और वह नौ अंडर 271 के साथ संयुक्त छठे स्थान पर रहे। इंग्लैंड के भारतीय मूल के खिलाड़ी आरोन राय ने अंतिम क्षणों में हमतवन मैथ्यू फिट्सपैट्रिक को हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन
शुभंकर ने यहां के अच्छे प्रदर्शन से एशियाई टूर ऑफ मेरिट में शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। केवल कोरिया के सांगयुन पार्क, दक्षिण अफ्रीका के जस्टिन हार्डिंग और अमेरिका के जान कैटलिन ही उन तक पहुंच सकते हैं लेकिन उन्हें बाकी बचे तीन टूर्नामेंटों में से दो में जीत दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन