फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Showcase traditional Indian indoor games in new, attractive avatar says PM Narendra Modi

मन की बात: प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन छोड़ पारंपरिक घरेलू खेल अपनाने को कहा

Sun, 28 Jun 2020 08:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 28 Jun 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
Showcase traditional Indian indoor games in new, attractive avatar says PM Narendra Modi
- फोटो : Social Media

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्थानीय चीजों को बढ़ावा देने की मुहिम के अंतर्गत रविवार को देशवासियों से ऑनलाइन खेल छोड़कर पारंपरिक घरेलू खेलों को अपनाने आह्वान किया। मोदी ने 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम में देश के पारंपरिक खेलों की विरासत का जिक्र करते हुए युवाओं को इसे अपनाने और इससे जुड़े स्टार्ट-अप शुरू करने का सुझाव दिया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने घर के बुजुर्गों से युवा पीढ़ी को इन खेलों की विरासत को साझा करने का आग्रह किया जिससे वे ऑनलाइन खेलों से मुक्ति पा सके। मोदी ने कहा, 'जब ऑनलाइन पढ़ाई की बात आ रही है, तो सामंजस्य बनाने के लिए, ऑनलाइन खेल से मुक्ति पाने के लिए भी, हमें ऐसा करना ही होगा।'
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि यह युवा पीढ़ी के लिए स्टार्ट अप का अवसर भी प्रदान करेगा जो खेलों को नये और आकर्षक तरीके से पेश कर सकेंगे। इससे 'वोकल फोर लोकल (स्थानीय चीजों को बढ़ावा देना)' को बढ़ावा भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी युवा पीढ़ी के लिए भी स्टार्ट-अप के लिए यह एक नया अवसर है। हम भारत के पारम्परिक इंडोर खेलों को नए और आकर्षक रूप में प्रस्तुत करें। उनसे जुड़ी चीजों को जुटाने वाले, आपूर्ति करने वाले, स्टार्ट-अप काफी लोकप्रिय हो जाएंगे।

मोदी ने कहा, 'हमें ये भी याद रखना है, हमारे भारतीय खेल भी तो स्थानीय हैं, और हम 'लोकल" के लिए 'वोकल' होने का प्रण पहले ही ले चुके हैं।' प्रधानमंत्री ने इस संबंध में कुछ स्थानीय खेलों का भी जिक्र किया।
 
उन्होंने कहा, 'हमारे देश में पारंपरिक खेलों की बहुत समृद्ध विरासत रही है। जैसे, आपने एक खेल का नाम सुना होगा- पचीसी। यह खेल तमिलनाडु में 'पल्लान्गुली', कर्नाटक में 'अलि गुलि मणे' और आन्ध्र प्रदेश में 'वामन गुंटलू' के नाम से खेला जाता है। ये एक प्रकार का रणनीतिक खेल है, जिसमें, एक बोर्ड का उपयोग किया जाता है।' 

मोदी ने कहा कि भारत के घरेलू खेलों की यह विशेषता है है कि इसमें बड़े साधनों की जरूरत नहीं होती।, उन्होंने लोकप्रिय इंडोर खेल सांप-सीढ़ी का जिक्र करते हुए कहा, 'आज हर बच्चा सांप-सीढ़ी के खेल के बारे में जानता है लेकिन, क्या आपको पता है कि यह भी एक भारतीय पारंपरिक खेल का ही रूप है, जिसे मोक्ष पाटम या परमपदम कहा जाता है।'

उन्होंने कहा, 'हमारे यहां का एक और पारंपरिक खेल रहा है– गुट्टा। बड़े भी गुट्टे खेलते हैं और बच्चे भी। बस, एक ही आकार के पांच छोटे पत्थर उठाए और आप गुट्टे खेलने के लिए तैयार। एक पत्थर हवा में उछालिए और जब तक वो पत्थर हवा में हो आपको जमीन में रखे बाकी पत्थर उठाने होते हैं।' 


मोदी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान इन खेलों को लोगों को मानसिक परेशानी से उबरने में मदद की। उन्होंने कहा, 'लॉकडाउन के दौरान कई लोगों ने, मुझे, पारम्परिक इंडोर खेल खेलने और पूरे परिवार के साथ उसका आनंद लेने के अनुभव भेजे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed