फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Shotgun shooting: A Mumbai woman found dope positive for the first time in shooter trial

शॉटगन शूटिंग : मुंबई की महिला पहली बार शूटर ट्रायल में पाई गई डोप पॉजिटिव 

Tue, 28 Sep 2021 08:26 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 28 Sep 2021 08:26 AM IST
सार

ट्रैप महिला शूटर शूटर के सैंपल में बीटा ब्लाकर प्रोपेनोलॉन पाया गया है। हालांकि यह दवा वाडा की सूची में स्पेसिफाइड सब्सटेंस की श्रेणी में आती है, जिसके चलते शूटर पर अस्थाई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। नाडा की ओर से 2009 में डोप टेस्टिंग शुरू किए जाने के बाद से शूटिंग में यह डोपिंग का सातवां मामला है।

विज्ञापन
Shotgun shooting: A Mumbai woman found dope positive for the first time in shooter trial
DOPE TEST- सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

देश में पहली बार शॉटगन शूटिंग में डोपिंग का मामला सामने आया है। नाडा की टेस्टिंग में बीते माह मुंबई की ट्रैप और डबल ट्रैप महिला शूटर डोप पॉजिटिव पाई गई हैं। महिला शूटर के सैंपल में बीटा ब्लाकर प्रोपेनोलॉन पाया गया है। हालांकि यह दवा वाडा की सूची में स्पेसिफाइड सब्सटेंस की श्रेणी में आती है, जिसके चलते शूटर पर अस्थाई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

विज्ञापन


शूटिंग में डोपिंग का सातवां मामला
नाडा की ओर से 2009 में डोप टेस्टिंग शुरू किए जाने के बाद से शूटिंग में यह डोपिंग का सातवां मामला है। अब तक छह केस राइफल और पिस्टल शूटिंग में सामने आए थे, लेकिन शॉटगन (ट्रैप, डबल ट्रैप, स्कीट) में अब तक कोई मामला सामने नहीं आया था। खास बात यह है कि शूटिंग के पिछले चार मामलों में प्रोपेनोलॉन पाया गया है। इनमें से तीन शूटरों पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय ट्रायल के दौरान लिया गया था सैंपल
नाडा की टीम ने बीते माह एनआरएआई की ओर से आयोजित ट्रायल में मुंबई की रमशा किटेकर नाम की शूटर का सैंपल लिया था। सूत्रों के मुताबिक  शूटर ने थेराप्यूटिक यूज एक्जंप्शन (टीयूई) के लिए भी आवेदन नहीं किया था। वरना वह डोपिंग के आरोपों से बच सकती थीं। शूटिंग में सिर्फ कंपटीशन दौरान ही बीटा ब्लाकर सेवन प्रतिबंधित है। राष्ट्रीय ट्रायल को कंपटीशन माना गया है जिसके चलते नाडा ने शूटर को नोटिस भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed