{"_id":"5de27b5a8ebc3e54ca64222c","slug":"shot-putter-tejinder-pal-singh-toor-will-be-india-s-flag-bearer-at-south-asian-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण एशियाई खेलों में तेजिंदर पाल सिंह तूर होंगे ध्वजवाहक, नेपाल में होगा आयोजन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दक्षिण एशियाई खेलों में तेजिंदर पाल सिंह तूर होंगे ध्वजवाहक, नेपाल में होगा आयोजन
Sat, 30 Nov 2019 07:53 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 30 Nov 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
तेजिंदर पाल सिंह
गोला फेंक के स्टार खिलाड़ी तेजिंदर पाल सिंह तूर नेपाल की राजधानी काठमांडू में रविवार को होने वाले दक्षिण एशियाई खेलों (सैग) के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे। पच्चीस साल के तूर एशियाई खेलों के गत चैंपियन हैं।
विज्ञापन
भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने तूर को भेजे पत्र में कहा, ‘आईओए आपको (तेजिंदर पाल सिंह तूर को) नेपाल के पोखरा और काठमांडो में होने वाले 13वें दक्षिण एशियाई खेल 2019 के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का ध्वजवाहक बनाकर सम्मानित महसूस कर रहा है।’ इन खेलों का आयोजन काठमांडो और पोखरा में एक से 10 दिसंबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन