फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Shot-putter Tajinder Singh qualifies for Tokyo Olympics with record-breaking show at Indian Grand Prix 4

गोला फेंक: तेजिंदर सिंह ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ कटाया टोक्यो ओलंपिक का टिकट

Mon, 21 Jun 2021 09:27 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 21 Jun 2021 09:27 PM IST
सार

तेजिंदर सिंह तूर ने 21.49 मीटर की दूरी के साथ ओलंपिक क्वालीफिकेशन हासिल किया और अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया।

विज्ञापन
Shot-putter Tajinder Singh qualifies for Tokyo Olympics with record-breaking show at Indian Grand Prix 4
तेजिंदर पाल सिंह

विस्तार

गोला फेंक खिलाड़ी तेजिंदर सिंह तूर ने इंडियन ग्रां प्री चार में सोमवार को राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ टोक्यो ओलंपिक का टिकट पक्का किया। इस दौरान चार गुणा 100 मीटर की रिले टीम और फर्राटा धाविका दुती चंद ने भी नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किए। तूर ने 21.49 मीटर की दूरी के साथ ओलंपिक क्वालीफिकेशन हासिल किया और अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया। गोला फेंक में ओलंपिक क्वालीफाई करने के लिए 21.10 मीटर दूरी को मानक रखा गया है। इस खेल का पिछला भारतीय रिकॉर्ड भी तूर के नाम ही था, जिन्होंने 2019 में 20.92 मीटर की दूरी तय की थी।

विज्ञापन

उधर, महिला रिले टीम नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने के बाद भी ओलंपिक क्वालीफिकेशन मानक को हासिल नहीं कर सकी। हिमा दास, दुती चंद, एस धनलक्ष्मी और अर्चना सुसींद्रन ने 43.37 सेकेंड के साथ भारत 'बी' (48.02 सेकंड) टीम को पछाड़ते हुए दौड़ अपने नाम की। मालदीव (50.74 सेकंड) की टीम तीसरे स्थान पर रही। इससे पहले यह रिकॉर्ड मर्लिन के जोसेफ, एच एम ज्योति, सरबनी नंदा और दुती की चौकड़ी के नाम था, जिन्होंने 2016 में अल्माटी में 43.42 सेकंड का समय लिया था। टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए भारतीय टीम को 43.05 सेकंड से कम समय में रेस पूरी करनी थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के चक्का फेंक में कमलप्रीत कौर ने अपने पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार करते हुए 66.59 मीटर की दूरी तय की। उनका प्रदर्शन हालांकि राष्ट्रीय रिकॉर्ड की श्रेणी में नहीं आएगा क्योंकि अपने वर्ग में वह इकलौती प्रतिस्पर्धी थी। फर्राटा धाविका दुती ने महिलाओं के 100 मीटर स्पर्धा में 11.17 सेकंड के साथ अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया। वह हालांकि ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं जिसके लिए मानक 11.15 सेकंड था। दुती का पिछला राष्ट्रीय रिकार्ड 11.21 सेकंड का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed