फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Shooting World Cup: Sanjeev Rajput wins silver, secures Olympic quota in 50m Rifle

शूटिंग वर्ल्ड कप: अभिषेक का गोल्डन निशाना, संजीव राजपूत ने सिल्वर और सौरव ने जीता कांस्य

Fri, 30 Aug 2019 08:13 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 30 Aug 2019 08:13 AM IST
सार

  • 38 वर्षीय संजीव राजपूत टोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा हासिल करने वाले 8वें निशानेबाज हैं।
  • अभिषेक वर्मा ने भी रियो में हो रहे इस विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया
  • सौरभ चौधरी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
Shooting World Cup: Sanjeev Rajput wins silver, secures Olympic quota in 50m Rifle
अभिषेक वर्मा/सौरव - फोटो : social media

विस्तार

रियो डी जेनेरियो में चल रहे आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय निशानेबाज संजीव राजपूत ने रजत पदक हासिल किया है। संजीव ने 462 प्वाइंट बनाकर कर दूसरा स्थान हासिल किया है। वह गोल्ड से मात्र 0.2 प्वाइंट से चूक गए। उन्हें क्रोएशिया के पीटर गोरसा ने मात दी। वहीं चाइना के चैंगहांग झांग ने कास्य पदक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही संजीव 2020 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक में 50 मीटर राइफल प्रतियोगिता के लिए भारत की ओर से पहला स्थान बना लिया है। 38 वर्षीय संजीव राजपूत टोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा हासिल करने वाले 8वें निशानेबाज हैं।
विज्ञापन

     
संजीव राजपूत के अलावा अंजुम मौदगिल, अपूर्वी चंदेला, सौरभ चौधरी, दिव्यांश सिंह पंवार, अभिषेक वर्मा, मनु भाकर, राही सरनोबत भी कोटा हासिल कर चुके हैं।
 


इससे पहले भारतीय युवा महिला निशानेबाज इलावेनिल वालारिवान ने रियो डी जनेरियो में चल रहे शूटिंग वर्ल्ड कप 2019 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 20 वर्षीय इलावेनिल अपने पहले सीनियर शूटिंग विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल श्रेणी में विश्व कप में स्वर्ण जीतने वाली तीसरी भारतीय निशानेबाज बनीं।

इनसे पहले अपूर्वी चंदेला और अंजलि भागवत ने ये कारनामा किया। 251.7 अंकों के साथ इलावेनिल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जबकि ग्रेट ब्रिटेन के सियोनाड मैकिंटोश ने 250.6 अंकों के साथ रजत पदक जीता।

 

10 मीटर एयर पिस्टल में अभिषेक ने स्वर्ण पर साधा निशाना

वहीं भारतीय शूटर अभिषेक वर्मा ने भी रियो में हो रहे इस विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है। वर्मा ने फाइनल में 244.2 अंक स्कोर किए। साथ ही सौरभ चौधरी ने भी 221.9 अंक स्कोर कर कांस्य पदक जीता है।

युवा निशानेबाज सौरभ चौधरी ने कांसा जीता

सौरभ ने 584 अंक से चौथे स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया जबकि अभिषेक 582 अंक से पांचवें स्थान से आठ निशानेबाजों के साथ पहुंचे। गौरव राणा 571 अंक से 44वें स्थान पर रहे।

मेरठ के सौरभ इस साल पांच स्वर्ण पदक जीत चुके हैं और यह साल में छठा आईएसएसएफ विश्व कप पदक है। रजत पदक तुर्की के इस्माइल केलेस के नाम रहा जिन्होंने 243.1 अंक हासिल किए।

भारत अब तालिका में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक से शीर्ष पर बना हुआ है। भारत ने इस स्पर्धा में देश को मिलने वाले ओलंपिक कोटे हासिल कर लिए हैं। अभिषेक और सौरभ ने पिछली क्वालिफाइंग स्पर्धा में कोटे सुरक्षित कर लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed