{"_id":"6930046b0594b7879d0f6c1b","slug":"shooting-issf-world-cup-finals-starts-tomorrow-good-performance-expected-from-indian-shooters-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shooting: आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल्स कल से शुरू, भारतीय निशानेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Shooting: आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल्स कल से शुरू, भारतीय निशानेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
Wed, 03 Dec 2025 03:05 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 03 Dec 2025 03:05 PM IST
सार
भारत की दो शीर्ष पिस्टल निशानेबाज मनु और ईशा सिंह 10 मीटर एयर और 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में जीत की प्रबल दावेदार होंगी। उन्होंने विश्व कप और विश्व चैम्पियनशिप में अपनी रैंकिंग और प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष 12 में जगह बनाई है।
विज्ञापन
निशानेबाजी (फाइल)
- फोटो : PTI
विस्तार
इस साल अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारत के शीर्ष निशानेबाज गुरुवार से दोहा में शुरू होने वाले एलीट आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल्स में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखकर इस सत्र का शानदार समापन करना चाहेंगे।
सत्र के आखिर में होने वाली इस प्रतियोगिता में भारत के 14 शीर्ष निशानेबाज भाग लेंगे, जिनमें पेरिस ओलंपिक की दो कांस्य पदक विजेता पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर, विश्व चैंपियन सम्राट राणा और विश्व कप में कई पदक जीतने वाली विजेता सुरुचि सिंह शामिल हैं। ये निशानेबाज प्रत्येक स्पर्धा के व्यक्तिगत वर्ग में विश्व के शीर्ष 12 निशानेबाजों के साथ अपनी चुनौती पेश करेंगे।
भारत ने इससे पहले काहिरा (पिस्टल/राइफल) और एथेंस (शॉटगन) में विश्व चैंपियनशिप में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करके ओलंपिक और गैर ओलंपिक स्पर्धाओं में तीन स्वर्ण सहित 14 पदक जीते। अब वे विश्व कप फाइनल में इस सफलता को दोहराने की कोशिश करेंगे, जिसमें प्रत्येक वर्ग में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेता को क्रमशः 5,000, 4,000 और 2,000 यूरो की आकर्षक पुरस्कार राशि मिलेगी।
विज्ञापन
भारत की दो शीर्ष पिस्टल निशानेबाज मनु और ईशा सिंह 10 मीटर एयर और 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में जीत की प्रबल दावेदार होंगी। उन्होंने विश्व कप और विश्व चैम्पियनशिप में अपनी रैंकिंग और प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष 12 में जगह बनाई है।
पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में हाल ही में काहिरा में चैंपियन बने सम्राट राणा और कांस्य पदक जीतने वाले वरुण तोमर भाग लेंगे। भारत ने इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में दो पदक जीतकर इतिहास रचा था।
पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में पूर्व विश्व चैंपियन रुद्राक्ष पाटिल और पेरिस ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहे अर्जुन बाबूता को चीन के शेंग लिहाओ और हंगरी के इस्तेवान पेनी की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।
विश्व चैम्पियनशिप में दो शूट-ऑफ से बचकर रजत पदक जीतने वाले अनीश भानवाला भी अपने करियर का सबसे बड़ा पदक जीतने के बाद उत्साह से लबरेज हैं जबकि महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाज एलावेनिल वलारिवन काहिरा में कांस्य पदक जीतने के बाद अपनी अच्छे फॉर्म को जारी रखने की कोशिश करेंगी।
अनुभवी जोरावर संधू भी प्रमुख दावेदार होंगे। उन्होंने इंग्लैंड के दिग्गज निशानेबाज पीटर विल्सन के साथ मिलकर तैयारी की है जो अब भारत के विदेशी कोच हैं। भारतीय टीम में कई स्टार खिलाड़ी हैं जिससे वह नयी दिल्ली में पिछले विश्व कप के फाइनल्स के प्रदर्शन में सुधार करने की कोशिश करेगी। भारत ने पिछली बार इस प्रतियोगिता में दो रजत और इतने ही कांस्य पदक जीते थे।
भारतीय टीम इस प्रकार है:
पुरुष:
महिला:

- 10 मीटर एयर पिस्टल- सम्राट राणा, वरुण तोमर।
- 10 मीटर एयर राइफल- रुद्राक्ष पाटिल, अर्जुन बाबूता।
- 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल- अनीश भानवाला, विजयवीर सिद्धू।
- 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन- ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर।
- ट्रैप- जोरावर संधू।
महिला:
- 10 मीटर एयर पिस्टल- सुरुचि सिंह, मनु भाकर, ईशा सिंह।
- 10 मीटर एयर राइफल- एलावेनिल वलारिवन।
- 25 मीटर पिस्टल- मनु भाकर, सिमरनप्रीत कौर, ईशा सिंह।
- 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन- सिफत कौर समारा।