{"_id":"5f7525b437056542531dbf04","slug":"shooting-camp-canceled-even-before-it-started-many-famous-shooters-were-not-ready-to-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू होने से पहले ही रद्द हुआ निशानेबाजों का कैंप, कई नामी शूटर नहीं आने को थे तैयार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
शुरू होने से पहले ही रद्द हुआ निशानेबाजों का कैंप, कई नामी शूटर नहीं आने को थे तैयार
Thu, 01 Oct 2020 06:11 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 01 Oct 2020 06:11 AM IST
सार
- कई नामी शूटर नहीं आने को थे तैयार
- रद्द करने के पीछे बताए प्रशासनिक कारण
विज्ञापन
भारतीय निशानेबाजी
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
निशानेबाजों की ओलंपिक की तैयारियां सिरे नहीं चढ़ पा रही हैं। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कुछ दिन पहले पांच अक्तूबर से ओलंपिक की तैयारियों के लिए 107 शूटरों का भारी भरकम कैंप लगाने की घोषणा की थी, लेकिन बुधवार को उसने शूटरों को सूचित कर दिया कि प्रशासनिक कारणों के चलते कैंप को रद्द किया जा रहा है। हालांकि कई नामी समेत 20 शूटरों ने कैंप में आने से इंकार कर दिया था, लेकिन यह भी बताया जा रहा है कि रेंज में इतने शूटरों का कैंप लगाना और उन्हें होटलों के अलग-अलग कमरे में ठहराना खतरे से खाली नहीं था।
विज्ञापन
अपनी मर्जी पर कैंप में शामिल होना था शूटरों को
कुछ माह के अंतराल में यह तीसरा मौका है जब शूटरों का ओलंपिक की तैयारियों का कैंप सिरे नहीं चढ़ पाया है। एनआरएआई ने 63 पुरुष और 44 महिलाओं समेत कुल 107 शूटरों का कैंप कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में लगाने की घोषणा की थी। इनमें अपूर्वी चंदेला, सौरभ चौधरी, मनु भाकर, जीतू राय, अनीष, संजीव राजपूत, शहजर रिजवी, अंजुम मौद्गिल, तेजस्वनि सावंत, एलावेनिल, मेहुली घोष, राही सरनोबात जैसे शूटर शामिल हैं, लेकिन शूटरों का यह भी विकल्प दिया गया था कि वह कैंप में उन पर निर्भर है उन पर इसके लिए जोर नहीं डाला जा रहा है। फेडरेशन ने बुधवार तक शूटरों से कैंप में शामिल होने के लिए उनकी रजामंदी मांगी थी।
विज्ञापन
बड़े कैंप को लेकर थी दिक्कत
सूत्र बताते हैं कि इतने बड़े कैंप को लेकर साई से भी बात नहीं बनीं। होटल में हर शूटर को अलग कमरे में ठहराना और सभी के लिए ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था कराना दिक्कत भरा काम हो रहा था। दूसरी साई पहले ही टॉप्स में शामिल शूटरों के लिए उनकी अपनी ही रेंजों पर ट्रेनिंग कराने की व्यवस्था में जुटी हुई है।
विज्ञापन