फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Shooters participating in Paris Olympics will play in Munich World Cup, will take preparation test

Paris Olympics: ओलंपिक में भाग लेने वाले निशानेबाज म्यूनिख विश्व कप में खेलेंगे, तैयारियों का लेंगे जायजा

Tue, 28 May 2024 07:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 28 May 2024 07:50 PM IST
सार

कई निशानेबाजों ने एनआरआई से 31 मई से छह जून तक होने वाले विश्व कप (पिस्तौल और राइफल) से छूट देने का आग्रह किया था। हालांकि, NRAI ने छुट्टी देने से मना कर दिया।

विज्ञापन
Shooters participating in Paris Olympics will play in Munich World Cup, will take preparation test
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमड़ - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरआई) ने मंगलवार को बताया कि ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी निशानेबाज म्यूनिख में होने वाले आगामी विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। इस टूर्नामेंट के जरिये खिलाड़ियों की तैयारियों की परीक्षा होगी। पेरिस ओलंपिक जुलाई में होना है, उससे पहले यह एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट होगा।
विज्ञापन

कई निशानेबाजों ने एनआरआई से 31 मई से छह जून तक होने वाले विश्व कप (पिस्तौल और राइफल) से छूट देने का आग्रह किया था क्योंकि उन्हें अप्रैल और मई में नई दिल्ली और भोपाल में हुए कड़े ओलंपिक चयन ट्रायल्स के बाद थोड़ा विश्राम की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओलंपिक चयन ट्रायल में भाग लेने वाले निशानेबाज और अधिकारियों ने महासंघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसमें एनआरआई ने निशानेबाजों को विश्व कप के महत्व के बारे में बताया। पेरिस ओलंपिक में अब केवल दो महीने का समय बचा है।
विज्ञापन

एनआरएआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कलिकेश सिंहदेव ने कहा- हमने निशानेबाजों से बात की और वे सभी विश्व कप में भाग लेने के लिए तैयार हैं। हमने उन्हें अपनी स्पर्धा चुनने और उसमें वे किस तरह से भाग लेना चाहते हैं, इसकी छूट दी है। अगर वे केवल फाइनल्स में खेलना चाहते हैं तो ऐसा कर सकते हैं। या फिर वे केवल रैंकिंग अंकों (आरपीओ) के लिए खेल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed