फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Shooter undergoing cancer treatment participated in online shooting games amid lockdown

ऑनलाइन शूटिंग लाई कैंसर पीड़ित शूटर के चेहरे पर मुस्कान, अस्पताल से प्रतियोगिता से जुड़ीं

Tue, 28 Apr 2020 06:56 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 28 Apr 2020 06:56 AM IST
विज्ञापन
Shooter undergoing cancer treatment participated in online shooting games amid lockdown
निशानेबाजी - फोटो : Social media
कोविड-19 के कारण ऑनलाइन हो रहे निशानेबाजी टूर्नामेंट ने कोलकाता के एक अस्पताल में कैंसर का इलाज करा रही एक युवा महिला निशानेबाज के चेहरे पर मुस्कान और सकारात्मकता लाने में मदद की है। जूम ऐप के जरिए यह निशानेबाज अस्पताल के बिस्तर से प्रतियोगिता से जुड़ीं। बाद में वह आभासी संवाददाता सम्मेलन का हिस्सा भी बनीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैं इस मंच पर आकर बहुत खुश हूं। आप सब के साथ होना शानदार है। निशानेबाजी को काफी मिस कर रही थी।’ टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे एक अन्य निशानेबाज ने कीमोथेरेपी से गुजर रहीं इस युवा निशानेबाज को असली चैंपियन कहा। वह चैंपियनशिप की खास मेहमान रहीं। पूर्व शूटर शिमोन शरीफ इस पहल से जुड़े हैं। शिमोन के साथ ओलंपियन जायदीप करमाकर ने भी इस शूटर का अभिनंदन किया। ये दोनों कमेंट्री टीम में थे।
विज्ञापन


इस तरह लेते हैं निशानेबाज हिस्सा...
प्रतियोगिता में निशानेबाज लाॅगिंग करके जुड़ते हैं और उन्हें इलेक्ट्रॉनिक टारगेट मिलता है। स्क्रीन पर अर्जित अंक दर्शाए जाते हैं। इंटरनेट पर इसका सजीव प्रसारण होता है और कई बड़े अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक वीडियो चैट करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपूत और रिज्वी को गोल्ड 
प्रतियोगिता के दूसरे चरण में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा रहा। संजीव राजपूत और शाहजार रिज्वी ने अपनी स्पर्धा क्रमश: 10 मीटर एयर राइफल और 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल्स में स्वर्ण पदक जीते। राजपूत ने 252.6 अंक लिए और रिज्वी ने 241.7 अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed