फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Shiva thapa qualifies for Olympic Games, heartbreak for Mary

मैरीकॉम को लगा झटका, शिव थापा ने कटाया रियो ओलंपिक का टिकट

Fri, 01 Apr 2016 01:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Apr 2016 01:28 PM IST
विज्ञापन
Shiva thapa qualifies for Olympic Games, heartbreak for Mary
शिव थापा की फाइल फोटो

विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके मुक्केबाज शिव थापा (56 किलोग्राम) एशियाई क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाकर रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

विज्ञापन


क्विनान (चीन) में खेले जा रहे टूर्नामेंट में अपने वजन वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त शिव ने सेमीफाइनल में 2013 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता कजाकिस्तान के कैरात येरालिएव को हराया।
विज्ञापन


फाइनल में शिव का सामना शुक्रवार को थाईलैंड के दूसरे वरीय चातचाई बुत्दी से होगा। इस जीत के बाद 22 वर्षीय शिव ने दूसरी बार ओलंपिक में खेलने की पात्रता हासिल की है। चार साल पहले वह लंदन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले सबसे युवा मुक्केबाज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत पर शिव थापा ने कहा, "मैं इस उपलब्धि के बाद ईश्वर का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मैने इस बाउट के लिए कड़ी मेहनत की थी। यह मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बाउट थी। मैं अब राहत महसूस कर रहा हूं। मैं इस बार ओलंपिक पदक जीतकर उम्मीदों पर खरा उतरना चाहता हूं।"

मैरीकॉम का दिल टूटा
स्टार महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम (51 किलोग्राम) को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा जिसकी वजह से वह ओलंपिक कोटा चूक गईं। शीर्ष वरीय मैरीकॉम को सेमीफाइनल में चीन की अनुभवी रेन कानकुन ने हराया जिससे मैरीकॉम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

महिला वर्ग में स्वर्ण और रजत पदक विजेता ही ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी। पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरीकॉम के पास हलांकि मई में विश्व चैंपियनशिप के दौरान भी रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का मौका है।


पुरुष वर्ग में कॉमनवेल्थ गेम्स के रजत पदक विजेता और चौथी वरीयता प्राप्त एल देवेंद्रो सिंह (49 किलोग्राम) को भी सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय मंगोलिया के रोगेन लादोन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। तीसरे स्थान के प्न्लेऑफ में वह शुक्रवार को मंगोलिया के मुक्केबाज गान एरडीन से भिड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed