{"_id":"56ffa2c14f1c1b446ef0010f","slug":"shiva-thapa-gets-silver","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन क्वालीफायर्स में शिवा ने रजत पदक जीता ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियन क्वालीफायर्स में शिवा ने रजत पदक जीता
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 02 Apr 2016 04:15 PM IST
विज्ञापन
शिव थापा की फाइल फोटो
भारत को ओलंपिक कोटा दिलाने वाले बॉक्सर शिव थापा ने शुक्रवार को एशियन-ओसेनिया क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के फाइनल में रजत पदक के साथ अपने अभियान का समापन किया।
विज्ञापन
क्विनयान (चीन) में हुए टूर्नामेंट में वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले 22 वर्षीय शिव को 56 किलो वर्ग में थाईलैंड के चैटचाई बटडी से 0-3 से शिकस्त मिली।
विज्ञापन
वहीं, एल देवेंद्रो सिंह को 49 किलो में मंगोलिया के गान इरडेन गनखुयाग के खिलाफ 2-1 से शिकस्त मिली। देवेंद्रो ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का दूसरा अवसर गंवा दिया।
विज्ञापन
शनिवार को स्टार महिला बॉक्सर एमसी मैरीकॉम 51 किलो में चीनी ताइपे के यु तियांग लिन से भिड़ेंगे। इस बाउट के फैसले के बाद नई रैंकिंग का निर्धारण होगा।