{"_id":"5c84d0f8bdec22140c42ad9b","slug":"shiva-thapa-and-5-other-indian-boxer-enters-in-gb-boxing-tournament-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"कविंदर ने जीता स्वर्ण, चार भारतीय मुक्केबाजों को रजत से करना पड़ा संतोष","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कविंदर ने जीता स्वर्ण, चार भारतीय मुक्केबाजों को रजत से करना पड़ा संतोष
Sun, 10 Mar 2019 02:25 PM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 10 Mar 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
शिव थापा
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कविंदर सिंह बिष्ट (56) ने हमवतन मोहम्मद हुसामुद्दीन (56) को मात देकर स्वर्ण पदक जीता। फ्लाईवेट वर्ग में विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले बिष्ट का यह बैंथमवेट मे आने के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय पीला तमगा है।
विज्ञापन
वहीं शिव थापा (60 किग्रा) सहित चार भारतीय मुक्केबाज को फिनलैंड के हेलसिंकी में चल रहे 38वें जीबी मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
तीन बार के एशियाई पदक विजेता थापा को स्थानीय खिलाड़ी अर्सलान खातेव से 1-4 से, दिनेश डागर (69 किग्रा) को इंग्लैंड के पैट मैकोरमैक से और युवा गोविंद साहनी (49 किग्रा) को थाईलैंड के थितिसान पनमोद से 2-3 से हार मिली।
विज्ञापन
सुमित सांगवान (91 किग्रा) को इंग्लैंड के शेवोन क्लार्क हाथों 0-5 से, नवीन कुमार (91 किग्रा से अधिक) को ऑस्ट्रेलिया के जस्टिस हुनी से 1-4 से और पूर्व युवा विश्व चैंपियन सचिन सिवाच (52 किग्रा) को किर्गिस्तान के अजत उसेनालीव के हाथों 1-4 से हारकर कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।