फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Shiv Thapa and six others enter into quarterfinal of Asian Chyampionship

शिव थापा की जीत से शुरुआत, छह अन्य मुक्केबाज भी एशियाई चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

Sat, 20 Apr 2019 09:57 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 20 Apr 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Shiv Thapa and six others enter into quarterfinal of Asian Chyampionship
शिव थापा
भारतीय मुक्केबाज शिव थापा ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 60 भारवर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके अलावा विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता लोवलिना बोरगोहेन (69 भारवर्ग) और दीपक (49 भारवर्ग) ने अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया है। 
विज्ञापन


इस बार रिकॉर्ड चौथे पदक का लक्ष्य लेकर उतरे थापा ने कोरिया के किम वोनहो को 4-1 से हराया। अब वह पदक से सिर्फ दो जीत दूर हैं। इससे पहले वह 2013, 2015 और 2017 में हुई चैंपियनशिप में पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन


असम के मुक्केबाज का मुकाबला अब किर्गिस्तान के सैतबेक से रविवार को होगा। असम की ही अन्य मुक्केबाज लोवलिना ने वियतनाम की तरान थी लिन्ह को एकतरफा 5-0 से शिकस्त दी। फरवरी में हुए स्ट्रांजा कप में कांस्य पदक जीतने वालीं लोवलिना के सामने अब ताइवान की चेन निन चिन होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल नई दिल्ली में हुई विश्व चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाज को चेन नि से ही सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। राष्ट्रीय चैंपियन और माकरन कप में स्वर्ण पदक जीतने वाले दीपक ने श्रीलंका के मुतुनका पेडी को 5-0 से पराजित किया। रविवार को एशियाई खेलों के पदक विजेता अमित पंघाल 52 भारवर्ग में ताइपे के तू पो वेई से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed