फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sharath Kamal was regret Going to Oman in middle of coronavirus pandemic 

...तब ओमान जाने का पछतावा होने लगा था शरत कमल को

Tue, 17 Mar 2020 08:09 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 17 Mar 2020 08:09 AM IST
विज्ञापन
Sharath Kamal was regret Going to Oman in middle of coronavirus pandemic 
sharath kamal

अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल ने रविवार को 10 साल में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता लेकिन टूर्नामेंट के दौरान 37 साल का यह खिलाड़ी यह सोचने को बाध्य हो गया था कि कोविड-19 महामारी के कारण ओमान जाकर उन्होंने कहीं अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती तो नहीं कर दी।

विज्ञापन


शरत जब आईटीटीएफ चैलेंज प्लस टूर्नामेंट के लिए ओमान में थे तो दुनिया भर में खेल प्रतियोगिताओं के रद्द या स्थगित होने की खबरें आने लगी। ओमान में टूर्नामेंट के दौरान ही होने वाले पोलिश ओपन को स्थगित कर दिया गया और विश्व संस्था ने अप्रैल के अंत तक सभी गतिविधियों को निलंबित करने का फैसला किया।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को भी ऐसे हालात में भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ा। शरत उस समय भारत के तीसरे नंबर के एकल खिलाड़ी हरमीत देसाई सहित अन्य खिलाड़ियों के साथ मस्कट में थे। दुनिया के 38वें नंबर के खिलाड़ी ने फाइनल में पुर्तगाल के मार्कोस फ्रेटास को 4-2 से हराया। पुर्तगाल के इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अचंत की यह पहली जीत है। इससे पहले वह जर्मन बुंदेसलिगा लीग में उनसे पराजित हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी में विमान भी पड़ा था खाली : शरत ने सोमवार तड़के चेन्नई लौटकर राहत महसूस की। उन्होंने कहा कि चार घंटे की फ्लाइट थी लेकिन सफर काफी लंबा लग रहा था। विमान में भी कुछ ही लोग थे। लगभग खाली था।  शरत ने कहा, 'जब मैंने सुना कि पोलिश ओपन निलंबित कर दिया गया है तो मैंने सोचा कि यहां आकर मैंने बड़ी गलती कर दी।'  शरत ने एहतियाती कदम उठाते हुए घर में खुद को पृथक रखा है। हालांकि चेन्नई हवाई अड्डे पर जांच के दौरान हालांकि उनके शरीर का तापमान सामान्य था।
 

अचंत शरत कमल
 

इस तरह के समय में बेशक आप अपने परिवार के बारे में सोचते हो और वे आपको लेकर चिंतित होते हैं। लेकिन जब यह पुष्टि हो गई कि टूर्नामेंट जारी रहेगा तो मुझे काम पर ध्यान देना था।


उम्र नहीं परिणाम देखो
शरत ने कहा कि यह टूर्नामेंट ओलंपिक क्वालिफायर्स के लिए मेरी तैयारियों का हिस्सा रहा लेकिन अब टूर्नामेंट ही निलंबित हो चुके हैं। मैंने लंबे समय बाद टूर्नामेंट जीता। मेरी लय अच्छी चल रही है लेकिन अभी कम से कम डेढ़ महीने तक कोई टूर्नामेंट नहीं है। भारत में हम उम्र पर बहुत ज्यादा फोकस करते हैं लेकिन जब तक परिणाम मिल रहे हैं और आप बेहतर महसूस कर रहे हैं तब तक यह कोई मुद्दा नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed