{"_id":"5e6e5e3f8ebc3ea4e17991d7","slug":"sharath-kamal-ends-decade-long-title-drought-clinches-oman-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 वर्षीय शरत कमल ने 10 साल का सूखा किया खत्म, जीता ओमान ओपन का खिताब","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
37 वर्षीय शरत कमल ने 10 साल का सूखा किया खत्म, जीता ओमान ओपन का खिताब
Mon, 16 Mar 2020 09:13 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 16 Mar 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
शरत कमल
शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल ने रविवार को ओमान ओपन का खिताब जीत लिया। पुरूष एकल के खिताबी मुकाबले में 37 वर्षीय शरत कमल ने पुर्तगाल के शीर्ष वरीय मार्कोस फ्रेटास को 6-11, 11-8, 12-10, 11-9, 3-11, 17-15 से हरा दिया। शरत के लिए 2010 में मिस्र ओपन खिताब के बाद यह आईटीटीएफ टूर्नामेंट का पहला फाइनल था, जिसे शरत ने अपने नाम किया।
विज्ञापन
इससे पहले शरत ने रूस के किरिल स्काचकोव को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। सेमीफाइनल में शरत ने स्काचकोव को एक घंटे आठ मिनट तक चले इस मैच में 11-13, 11-13, 13-11, 11-9, 13-11, 8-11, 11-7 से हराया था।
विज्ञापन