{"_id":"65a2535020e6c54c7c09d715","slug":"sharat-and-sathiyan-will-present-challenge-in-table-tennis-qualifiers-tournament-will-start-from-january-23-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Table Tennis: टेबल टेनिस क्वालिफायर में शरत और साथियान पेश करेंगे चुनौती, 23 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Table Tennis: टेबल टेनिस क्वालिफायर में शरत और साथियान पेश करेंगे चुनौती, 23 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
Sat, 13 Jan 2024 02:39 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मापुसा (गोवा)।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मापुसा (गोवा)।
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 13 Jan 2024 02:39 PM IST
सार
भारत की शीर्ष विश्व रैंकिंग वाली खिलाड़ी मनिका बत्रा और हरमीत देसाई सहित देश के नौ खिलाड़ियों को सीधे मुख्य ड्रॉ में प्रवेश मिला है। क्वालिफाइंग दौर में भारत के 32 खिलाड़ियों को जगह मिली है।
विज्ञापन
शरत कमल और जी साथियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल और साथियान ज्ञानशेखरन देश के 39 अन्य टेनिस खिलाड़ियों के साथ आगामी डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर के एकल क्वालिफायर में चुनौती पेश करेंगे। इस टूर्नामेंट का दूसरा सत्र 23 से 28 जनवरी तक यहां पेड्डेम इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत की शीर्ष विश्व रैंकिंग वाली खिलाड़ी मनिका बत्रा और हरमीत देसाई सहित देश के नौ खिलाड़ियों को सीधे मुख्य ड्रॉ में प्रवेश मिला है। क्वालिफाइंग दौर में भारत के 32 खिलाड़ियों को जगह मिली है जिससे कुल खिलाड़ियों की संख्या 41 हो गई है जो पिछले साल से एक अधिक है।
शरत, साथियान, अयहिका मुखर्जी, सुतीर्थ मुखर्जी और सानिल शेट्टी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के अलावा क्वालिफायर में मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन पोयमंती बैस्या, पायस जैन, एस फिदेल आर स्नेहित, मुदित दानी, जीत चंद्रा, दीया चितले, यशस्विनी घोरपड़े, अर्चना कामथ, स्वस्तिका घोष और सुहाना सैनी जैसे कुछ अन्य प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का मौका होगा।
विज्ञापन
विश्व चैंपियनशिप 2023 के युगल कांस्य पदक विजेता चो डे-सियोंग, कोरिया के 17 वर्षीय ओह जुनसुंग और हंगेरियन टेबल टेनिस खिलाड़ी बेंस मेजरोस क्वालिफाइंग दौर में खेलने वाले अंतरराष्ट्रीय सितारों में शामिल है। क्वालिफाइंग दौर से आठ एकल और चार युगल जोड़ी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाएगी।