{"_id":"629e3a29011a1a0700663afa","slug":"sexual-harassment-case-sai-summons-rider-from-slovenia-sets-up-investigation-committee-on-allegations-cyclist-accuses-chief-coach-of-sexual-harassment-while-on-foreign-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sexual Harassment Case: साई ने रायडर को स्लोवानिया से बुलाया, आरोपों पर बिठाई जांच कमेटी, विदेशी दौरे पर साइकलिस्ट ने चीफ कोच पर लगाए यौन प्रताड़ना के आरोप","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Sexual Harassment Case: साई ने रायडर को स्लोवानिया से बुलाया, आरोपों पर बिठाई जांच कमेटी, विदेशी दौरे पर साइकलिस्ट ने चीफ कोच पर लगाए यौन प्रताड़ना के आरोप
Mon, 06 Jun 2022 11:02 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:02 PM IST
सार
18 से 22 जून को दिल्ली के यमुना वेलड्रोम में होने वाली एशियाई ट्रैक साइकलिंग की तैयारियों के लिए पांच रायडरों को मई माह में स्लोवानिया भेजा गया था। रायडर की ओर से की गई शिकायत के मुताबिक चीफ कोच ने 29 मई को उनका यौन शोषण किया।
विज्ञापन
साई ने रायडर को स्लोवानिया से बुलाया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एशियाई चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए स्लोवानिया गई भारतयी साइकलिंग टीम की महिला सदस्य ने टीम के स्प्रिंट चीफ कोच पर ही यौन प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। रायडर की शिकायत के बाद साई ने उसे स्लोवानिया से बुलवा लिया, साथ ही मामले में की जांच शुरू करा दी। चीफ कोच अभी भी टीम के साथ स्लोवानिया में बाकी रायडरों को तैयारियां करा रहे हैं।
टीम के साथ नहीं थी कोई महिला कोच
18 से 22 जून को दिल्ली के यमुना वेलड्रोम में होने वाली एशियाई ट्रैक साइकलिंग की तैयारियों के लिए पांच रायडरों को मई माह में स्लोवानिया भेजा गया था। रायडर की ओर से की गई शिकायत के मुताबिक चीफ कोच ने 29 मई को उनका यौन शोषण किया। चीफ कोच की ओर से दो बार ऐसी कोशिश की गई। शिकायत के मुताबिक जब वह स्लोवानिया पहुंची तो जहां उन्हें ठहाराय जाना था, वहां कमरों की कमी थी।
विज्ञापन
आरोप है कि चीफ कोच ने रायडर से कहा कि वह उनके कमरे में साथ ठहर सकती है। हालांकि भारतीय साइकलिंग महासंघ ने रायडर को अलग से कमरा उपलब्ध करा दिया। इस घटना के दो दिन बाद चीफ कोच फिर से रायडर के साथ उत्पीड़न की कोशिश की। इसके बाद रायडर ने ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट के साथ मिलकर घटना की शिकायत टॉप्स सीईओ पीके गर्ग को कर दी। शिकायत के बाद तीन जून को रायडर को वापस भारत बुला लिया गया। टीम के साथ कोई भी महिला कोच नहीं गई थी। कोच गौतमनी देवी ने अंतिम क्षणों में स्लोवानिया जाने से नाम वापस ले लिया था।
सुरक्षा कारणों से रायडर को वापस बुलाया
साई का कहना है कि उन्हें महिला रायडर की शिकायत मिली है। चीफ कोच को भारतीय साइकलिंग महासंघ की संस्तुति पर नियुक्त किया गया था। सुरक्षा कारणों से रायडर को वापस बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले सोमवार की सुबह सीएफआई के महासचिव मनिंदर पाल सिंह रायडर से मुलाकात कर जांच कमेटी का गठन किया, जिसमें दीपाली निकम, सुधीश कुमार, वीएन सिंह और खुद मनिंदर शामिल हैं।