फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Seven Indian women boxers win gold medals at the 2021 AIBA Youth Mens and Womens World Boxing Championships

विश्व युवा मुक्केबाजी: भारत ने रचा इतिहास, सात महिला मुक्केबाजों ने जड़ा गोल्डन पंच

Fri, 23 Apr 2021 12:12 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 23 Apr 2021 12:12 AM IST
सार

  • एआईबीए यूथ पुरुष और महिला विश्व मुक्केबाजी में सात भारतीय मुक्केबाजों ने जीता स्वर्ण
  • गीतिका, चानू, पूनम, विंका, अरुंधति, सनामचा और अल्फिया ने जीते फाइनल मुकाबले 

विज्ञापन
Seven Indian women boxers win gold medals at the 2021 AIBA Youth Mens and Womens World Boxing Championships
भारतीय मुक्केबाज - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय मुक्केबाजों ने एआईबीए यूथ पुरुष और महिला विश्व मुक्केबाजी में सोने की झड़ी लगा दी है। पोलैंड के किल्से में चल रही प्रतियोगिता में भारत की सात महिला मुक्केबाज फाइनल में उतरीं और सभी ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। यह भारत का अब तक का श्रेष्ठ प्रदर्शन है इससे पहले 2017 गुवाहाटी में भारत ने पांच स्वर्ण पदक जीते थे। 

विज्ञापन


2019 की एशियाई यूथ चैंपियन बेबीरोजीसाना चानू (51 किग्रा भारवर्ग) ने पोलैंड के किल्से में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जीत हासिल कर स्वर्णिम पंच जड़ा। इसके अलावा गीतिका (48 किग्रा), पूनम (57 किग्रा), विंका (60 किग्रा), अरुंधति चौधरी (69), थोकचोम सनामाचा चानू (75 किग्रा) और अल्फिया पठान (81 किग्रा) भी स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर की चानू ने शुरू से ही आक्रामक तेवर दिखाए जिसकी बदौलत फैसला 5-0 से उनके पक्ष में रहा। उन्होंने फाइनल में रूस की वेलेरिया लिंकोवा को शिकस्त दी। गीतिका ने फाइनल में पोलैंड की नतालिया डोमिनिका को एकतरफा अंदाज में 5-0 से मात दी। पूनम ने अपने अजेय रहने के अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड को जारी रखते हुए फाइनल में फ्रांस की स्टील्नी ग्रॉसी को 5-0 से करारी शिकस्त दी।  विंका ने फाइनल में कजाकिस्तान की झूलडीज श्याखेतोवा को मात दी। पांच जजों ने सर्वसम्मति से विंका को विजेता घोषित किया। राजस्थान की अरुंधति ने पोलैंड की बारबरा को 5-0 से मात दी। इंफाल में मैरीकॉम की अकादमी में ट्रेनिंग करने वालीं सनामाचा चानू ने कजाकिस्तान की दाना दिदाय को 5-0 से हराया। अल्फिया पठान ने मोल्दोवा की डारिया कोजोरव को 5-0 से शिकस्त दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed