फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Senior Boxer Mary Kom thanks World Olympians Association for 'OLY' title

मैरीकॉम के लिए एक और खुशखबरी, ट्वीट कर विश्व ओलंपिक एसोसिएशन का किया धन्यवाद

Thu, 07 Nov 2019 04:22 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 07 Nov 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
Senior Boxer Mary Kom thanks World Olympians Association for 'OLY' title
मैरी कॉम

छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम ने गुरुवार को विश्व ओलंपिक एसोसिएशन (WOA) का धन्यवाद किया। सोशल मीडिया पर मैरीकॉम ने अपने उस प्रमाण पत्र को शेयर किया, जो उन्हें एसोसिएशन की ओर से मिला है। मैरीकॉम के नाम के पीछे OLY लगाया गया है। यह 'OLY', समाज में चल रही खिलाड़ियों की भूमिका को दर्शाता है, जो ओलंपिक मूल्यों को जीवित और बढ़ावा देते हैं।

विज्ञापन


इसके पहले मैरीकॉम को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के कार्यबल ने अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों से पहले मुक्केबाजों का प्रतिनिधित्व करने के लिए 10 सदस्यीय खिलाड़ी दूत समूह में शामिल किया था। मैरीकॉम इस समूह में एशियाई मुक्केबाजों का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस समूह में दो बार के ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता यूक्रेन के दिग्गज वासिल लामाचेनको (यूरोप) और पांच बार के विश्व चैंपियन तथा 2016 ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता जूलियो सेजार ला क्रूज (अमेरिका) जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।

भारत की 36 साल की मैरीकॉम हाल में विश्व चैंपियनशिप के इतिहास की सबसे सफल मुक्केबाज बनी थीं, जब उन्होंने रूस में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के पिछले सत्र में कांस्य पदक के रूप में आठवां पदक जीता था। मैरीकॉम 51 किग्रा वर्ग में ओलंपिक कांस्य पदक जीतने के अलावा पांच बार की एशियाई चैंपियन हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed