फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Selected Indian archers unhappy with fresh trial for olympic qualifier appeal with kiren rijiju

ओलंपिक क्वालिफायर के दोबारा ट्रायल पर तीरंदाजी में घमासान, तीरंदाजों ने खेल मंत्री से लगाई गुहार

Mon, 07 Oct 2019 05:30 AM IST
Rajeev Rai हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 07 Oct 2019 05:30 AM IST
विज्ञापन
Selected Indian archers unhappy with fresh trial for olympic qualifier appeal with kiren rijiju
भारतीय तीरंदाजी - फोटो : social media

टोकियो ओलंपिक क्वालिफायर एशियाई चैंपियनशिप के लिए टीम चुने जाने के बाद अचानक दोबारा ट्रायल की घोषणा पर भारतीय तीरंदाजी में घमासान मच गया है। 10 से 14 अक्तूबर को पुणे और रोहतक में दोबारा ट्रायल की घोषणा के बाद देश के टॉप तीरंदाज दीपिका कुमारी, अतानु दास, तरुणदीप रॉय समेत टीम में शामिल दूसरे तीरंदाजों ने खेल मंत्री किरन रिजीजू और साई से इन्हें रद्द कराने की गुहार लगाई है। तीरंदाजों ने तर्क दिया है कि दोबारा टीम का चयन इतने महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए काल बन सकता है।

विज्ञापन

दो गुटों में बंटे तीरंदाज

ट्रायल के फैसले ने कैंप में तीरंदाजों को गुटों में बांट दिया है। टीम में चयनित और ट्रायल की मांग कर रहे टीम में नहीं चयनित तीरंदाजों में मनमुटाव पैदा हो गया है। गुटों में बंटे तीरंदाज कैंप में आपस में एक दूसरे से बात करने से कतरा रहे हैं। बैंकाक में नवंबर में होने वाली ओलंपिक क्वालिफायर चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए यह माहौल बिल्कुल भी ठीक नहीं है। यही नहीं पंजाब आर्चरी के अध्यक्ष पूर्व आईएएस केएस कंग और आंध्र प्रदेश आर्चरी के महासचिव सी सत्यनारायण ने दोबारा ट्रायल के मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया है। दोनों ने ईमेल के जरिए कहा है कि यह फैसला पहले से टीम में चयनित युवा तीरंदाजों के लिए घातक साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला तीरंदाजों को मिलना है ओलंपिक कोटा

साई ने पहले ट्रायल सात से 11 अगस्त को कराए थे। उस वक्त साफ किया गया था कि ए टीम एशियाई चैंपियनशिप और बी टीम एशिया कप में खेलेगी। टीम में चयनित तीरंदाजों ने आपस में तैयारी भी शुरू कर दी थी। पुरुष रीकर्व में तरुणदीप, धीरज, अतुल वर्मा, अतानु दास और महिला में दीपिका कुमारी, अंकिता, सिमरनजीत और संगीता का चयन हुआ था। महिलाओं के लिए यह टूर्नामेंट बहुत महत्वपूर्ण है। यहां व्यक्तिगत इवेंट में टॉप चार में रहने वाली महिलाओं को ओलंपिक टिकट मिलना है। अतानु, धीरज, दीपिका समेत दूसरे तीरंदाजों ने खेल मंत्री को लिखे ईमेल में दोबारा ट्रायल कराने के पीछे कारण बताने को कहा है। उन्हें इसे पूरी तरह गलत करार दिया है।

दो बार के एशियन गेम्स पदक विजेता तरुणदीप रॉयक का कहना है कि उन्होंने टीम के बाकी सदस्यों के साथ काफी अच्छा तालमेल बना लिया है। अब आधा रास्ता निकलने जाने के बाद फिर से टीम बनाना चैंपियनशिप केलिए अच्छा नहीं है। इससे निश्चित रूप से प्रदर्शन प्रभावित होगा। 

विज्ञापन

चयन समिति सदस्य लालरेम सांगा ने भी किया विरोध

कोर्ट की ओर से स्थापित अस्थाई समिति ने दोबारा ट्रायल का फैसला तीन सदस्यीय चयन समिति पर छोड़ दिया। इसमें दो बार के ओलंपियन लालरेम सांगा भी शामिल थे। उन्होंने भी कहा कि दोबारा ट्रायल का फैसला देशहित में नहीं होगा। इससे प्रदर्शन प्रभावित होगा। लेकिन बाकी दो सदस्य जोरिस, मैथ्यु ट्रायल के हक में थे। रीकर्व के ट्रायल 10 और 11 को पुणे में जबकि कंपाउंड के ट्रायल 13 और 14 को रोहतक में रखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed