फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Seiko Hashimoto takes over as Tokyo Olympic president

मोरी के इस्तीफे के बाद टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति की अध्यक्ष बनीं हाशिमोतो

Thu, 18 Feb 2021 02:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 18 Feb 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
Seiko Hashimoto takes over as Tokyo Olympic president
- - फोटो : social media

शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में सर्वाधिक बार भाग लेने का रिकॉर्ड बनाने वाली सीको हाशिमोतो को गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति का प्रमुख चुना गया। हाशिमोतो ने चार बार शीतकालीन और तीन बार ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भाग लिया है और अब उन्होंने नया इतिहास रचा क्योंकि जापान में अब भी शीर्ष पदों पर कम महिलाएं पहुंची हैं। टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के पुरुष प्रधान कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद 56 वर्षीय हाशिमोतो को आयोजन समिति का अध्यक्ष चुना गया। वह 83 वर्षीय योशिरो मोरी की जगह लेंगी।

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री मोरी को महिलाओं को लेकर टिप्पणी के कारण पिछले सप्ताह त्यागपत्र देना पड़ा था। उन्होंने कहा था कि महिलाएं बहुत अधिक बातें करती हैं। हाशिमोतो प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा की कैबिनेट में ओलंपिक मंत्री पद पर है। उनके पास लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण से जुड़ा विभाग भी है।
विज्ञापन


उन्होंने तीन ग्रीष्मकालीन ओलंपिक (1988, 1992 और 1996) तथा चार शीतकालीन ओलंपिक (1984, 1988, 1992 और 1994) में हिस्सा लिया था। उन्होंने 1992 में स्पीडस्केटिंग में 1500 मीटर में कांस्य पदक जीता था। यह ओलंपिक में उनका एकमात्र पदक है। हाशिमोतो का ओलंपिक के साथ गजब का रिश्ता है। उनका जन्म तोक्यो ओलंपिक 1964 के उद्घाटन समारोह से पांच दिन पहले उत्तरी जापान के होकाइदो में हुआ था। उनका नाम 'सीको' सीका से लिया गया है जिसका अर्थ ओलंपिक मशाल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed