फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Second day of rio olympic: heena eyes on medal

निशानेबाज हीना ने भी किया निराश, महिला तीरंदाजी टीम ने जगाई उम्मीद

Mon, 08 Aug 2016 10:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 08 Aug 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
Second day of rio olympic: heena eyes on medal
- फोटो : Getty Images
पहले दिन की तरह आज भी पदक की आस निशानेबाजी से है लेकिन महिलाओं की 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में निराशा हाथ लगी है। भारत की मेडल पाने की उम्मीद को एक बार फिर झटका लगा है।
विज्ञापन


महिलाओं की 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा से भारतीय शूटर हीना सिद्धू बाहर हो गई हैं। हीना सिद्धू 380 अंकों के साथ 14 वें नंबर पर रहीं। फानल के लिए केवल टॉप 8 ही क्वॉलीफाई कर पाए।
विज्ञापन


हालांकि तीरंदाजी में भारत के लिए अच्छी खबर है कि भारत की महिला रिकर्व टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय तीरंदाजों ने कोलंबिया को 5-3 से हराया। महिला टीम में दीपिका कुमारी, एल माझी और बी लैशराम शामिल हैं। भारत का अगला मुकाबला रूस की टीम से होगा। 

रियो ओलंपिक के पहले दिन जीतू राय के पदक चूकने के बाद आज दूसरे दिन भारत पदक तालिका में अपना नाम शामिल कराना चाहेगा।

वहीं अब पुरुषों की ट्रैप निशानेबाजी में अनुभवी निशानेबाज मानवजीत सिंह संधू पर सभी की निगाहें होंगी। इसके अलावा केनन चेनाई भी पहली बार अपनी चुनौती पेश करेंगे।

जिम्नास्टिक में पहली भारतीय खिलाड़ी के रूप में ओलंपिक पहुंची दीपा करमाकर आज अपनी चुनौती पेश करेंगी। 

इसके अलावा महिला हॉकी टीम आज से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारत का पहला मैच जापान से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed