{"_id":"5c76ae7cbdec222c510292f9","slug":"saurav-ghoshal-reach-in-world-squash-championship-quarter-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व स्क्वॉश चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में सौरव घोषाल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व स्क्वॉश चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में सौरव घोषाल
Wed, 27 Feb 2019 09:06 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Wed, 27 Feb 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
saurav ghoshal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने पीएसए विश्व स्क्वॉश चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल का टिकट कटा लिया। सौरव ने वेल्स के जोएल मेकिन को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 11-13, 11-7, 11-7, 13-11 से पराजित किया।
विज्ञापन
छह साल बाद इस चैंपियनशिप के अंतिम आठ में पहुंचे सौरव का सामना अब जर्मनी के तीसरे वरीय सिमोन रोसनर से होगा। इससे पहले सौरव 2013 में भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। ग्यारहवें वरीय सौरव को गैरवरीय खिलाड़ी के खिलाफ जीत के लिए जूझना पड़ा।
विज्ञापन
सौरव ने 2017 में मुंबई में सीसीआई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में मेकिन को हराया था, लेकिन उन्होंने यहां कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। मेकिन ने काफी संघर्ष के बाद पहला गेम जीता लेकिन सौरव अगले तीन गेम जीतकर मैच अपने नाम करने में सफल रहे।
विज्ञापन