{"_id":"5cebf1a9bdec22071e6d6ae9","slug":"saurabh-chaudhary-wins-10m-air-pistol-gold-in-issf-world-cup-beating-his-own-world-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 वर्षीय सौरभ चौधरी ने निशानेबाजी विश्व कप में जीता 'गोल्ड', तोड़ा अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
17 वर्षीय सौरभ चौधरी ने निशानेबाजी विश्व कप में जीता 'गोल्ड', तोड़ा अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड
Mon, 27 May 2019 07:48 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 27 May 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
सौरभ चौधरी
- फोटो : social media
भारत के 17 वर्षीय युवा निशानेबाज सौरभ चौधरी ने म्यूनिख में चल रहे निशानेबाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीत लिया है।
विज्ञापन
सोमवार को आईएसएसएफ विश्व कप में पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सौरभ ने पहला स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
सौरभ का सीजन में यह दूसरा वर्ल्ड कप गोल्ड मेडल है। तीन महीने पहले ही फरवरी में उन्होंने दिल्ली में भी स्वर्ण जीता था।
युवा निशानेबाज ने फाइनल में अपने ही विश्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 245 के स्कोर पीछे छोड़ दिया। सौरभ ने 246.3 का नया रिकॉर्ड स्कोर बनाकर पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता।
इससे पहले रविवार को महिलाओं में अपूर्वी चंदेला ने भी भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था।