ISSF World Cup: सौरभ-मनु की जोड़ी ने 10 मी एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में जीता रजत पदक
टूर्नामेंट के तीसरे दिन सौरभ और मनु को स्वर्ण पदक के मुकाबले में रूस की विटालिना बातसाराशकिना और आर्टेम चेरनोयूसोव की जोड़ी से 12-16 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी 12-12 से बराबरी पर थी लेकिन अंतिम दो सीरीज गंवाने से स्वर्ण पदक से चूक गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सौरभ चौधरी और मनु भारत की भारतीय जोड़ी ने शनिवार को आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। टूर्नामेंट के तीसरे दिन सौरभ और मनु को स्वर्ण पदक के मुकाबले में रूस की विटालिना बातसाराशकिना और आर्टेम चेरनोयूसोव की जोड़ी से 12-16 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी 12-12 से बराबरी पर थी लेकिन अंतिम दो सीरीज गंवाने से स्वर्ण पदक से चूक गई।
Many congratulations to @realmanubhaker and @SChaudhary2002 for winning the 🥈 in 10m Air Pistol Mixed Team at the @ISSF_Shooting World Cup in Osijek.#Cheer4India pic.twitter.com/JLTcmVM4Bg
— SAIMedia (@Media_SAI) June 26, 2021विज्ञापन
वहीं, 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में ही अभिषेक वर्मा और यशस्विनी सिंह देसवाल की जोड़ी कांस्य पदक के मुकाबले में गोलनौश सेबघाटोलाही और जावाद फोरोघी की ईरानी जोड़ी से 7-17 से हार गई। लेकिन भारतीय राइफल निशानेबाजों के लिये 10 मीटर एयर मिश्रित स्पर्धा में दिन खराब रहा। दोनों टीमें फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहीं। इलावेनिल वलारिवान और दिव्यांश सिंह पंवार की जोड़ी दूसरे क्वालीफिकेशन दौर में पहुंची, जिसमें वे 416.1 अंक के कुल स्कोर से छठे स्थान पर रहे।
अंजुम मौदगिल और दीपक कुमार की जोड़ी पहले क्वालीफाइंग की बाधा पार नहीं कर सकीं और 15वें स्थान पर हीं। सौरभ और मनु के रजत पदक से भारत ने अब तक इस प्रतियोगिता में तीन पदक जीत लिए हैं। इन दोनों निशानेबाजों ने पहले एक एक कांस्य पदक जीते थे। सौरभ चौधरी ने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शुरुआती दिन कांस्य पदक जीता था। वहीं मनु, यशस्विनी और राही सरनोबत की पिस्टल महिला टीम ने दूसरे दिन कांसा जीता था। टोक्यो ओलंपिक से पहले यह भारतीय निशानेबाजी टीम का अंतिम टूर्नामेंट है।