फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Satwik and Chirag to lead Indian side in Thailand open badmintion tournament commence from Tuesday

Badminton: थाईलैंड ओपन की आज से शुरुआत, सात्विक-चिराग करेंगे भारतीय चुनौती की अगुआई

Tue, 14 May 2024 08:26 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 14 May 2024 08:26 AM IST
सार

सात्विक और चिराग की जोड़ी अपने अभियान की शुरुआत नूर मोहम्मद अजरिन अयूब अजरिन और टेन वी कियोंग की मलेशिया की जोड़ी के खिलाफ करेगी तो उनकी नजरें अपने प्रदर्शन में सुधार पर टिकी होंगी।

विज्ञापन
Satwik and Chirag to lead Indian side in Thailand open badmintion tournament commence from Tuesday
सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी - फोटो : twitter

विस्तार

सात्विकसाई रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार पुरुष डबल्स जोड़ी मंगलवार से यहां शुरू हो रहे थाईलैंड ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई करेगी। पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक की दावेदार भारत की इस शीर्ष वरीय जोड़ी को थॉमस कप में इंडोनेशिया और चीन के खिलाड़ियों की सर्विस का सामना करने में थोड़ी मुश्किल हुई थी। पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों ने अपने कौशल को निखारने पर काम किया है और बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर प्रतियोगिताओं में उन्हें अपने नए शॉट और बदलाव को परखने का शानदार मौका मिलेगा।
विज्ञापन

मलेशियाई जोड़ी के खिलाफ शुरू करेगी अभियान 
सात्विक और चिराग की जोड़ी अपने अभियान की शुरुआत नूर मोहम्मद अजरिन अयूब अजरिन और टेन वी कियोंग की मलेशिया की जोड़ी के खिलाफ करेगी तो उनकी नजरें अपने प्रदर्शन में सुधार पर टिकी होंगी। विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता भारत के शीर्ष सिंगल्स खिलाड़ी एचएस प्रणय को मौजूदा सत्र में स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के बाद लय हासिल करनी होगी। इंडोनेशिया के एंथोनी गिनटिंग के खिलाफ जीत से प्रणय का आत्मविश्वास बढ़ा होगा लेकिन चीन के शी युकी के खिलाफ हार से वह परेशान होंगे क्योंकि उन्हें करीबी मुकाबले जीतने की जरूरत है। किरण जॉर्ज और सतीश कुमार करूणाकरण भी सिंगल्स वर्ग में चुनौती पेश कर रहे हैं, जबकि लक्ष्य सेन और पीवी सिंधू पिछले हफ्ते टूर्नामेंट के ड्रॉ की घोषणा से पहले प्रतियोगिता से हट गए। किरण को पहले दौर में चीन के ऑस्ट्रेलिया ओपन विजेता वेंग होंग यैंग से भिड़ना है, जबकि सतीश अपने अभियान की शुरुआत क्वालीफायर के खिलाफ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंधू की अनुपस्थिति में अश्मिता पर रहेंगी नजरें 
सिंधू की गैरमौजूदगी में महिला सिंगल्स में भारत की नजरें अश्मिता चालिहा, मालविका बंसोड़ और आकर्षी कश्यप पर रहेंगी। अश्मिता को पहले दौर में इंडोनेशिया की ईस्टर नुरूमी त्री वारडोयो से भिड़ना है, जबकि मालविका को चीन की शीर्ष वरीय हेन युई के खिलाफ खेलना है। आकर्षी का सामना पहले दौर में थाईलैंड की बुसानन ओंगबैमरुंगफान से होगा। युवा उन्नति हुड्डा और इमाद फारूकी को भी क्रमश: बेल्जियम की लियाने टेन और चीन की गोवा फेंग जेई के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। महिला डबल्स में पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा की चौथी वरीय भारतीय जोड़ी को पहले दौर में बाई मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed