फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sara Gideon Indian American Democrat wins Primary In Maine

सारा गिडियन का कमाल, प्राइमरी जीतने वालीं बनीं दूसरी भारतीय अमेरिकी

Wed, 15 Jul 2020 09:12 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 15 Jul 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Sara Gideon Indian American Democrat wins Primary In Maine
सारा गिडियन - फोटो : ट्विटर

भारतीय मूल की अमेरिकी राजनीतिज्ञ सारा गिडियन ने मेन राज्य से अमेरिकी सीनेट सीट के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की प्राइमरी जीत ली है। अब नवंबर में होने वाले चुनाव में वह यहां से रिपब्लिकन सीनेटर सूसन कोलिन्स को चुनौती देंगी। गिडियन अभी मेराज्य विधानसभा में अध्यक्ष हैं। इस बार सीनेट प्राइमरी की दौड़ में जीतने वाली 48 वर्षीय गिडियन दूसरी भारतीय-अमेरिकी हैं। इससे पहले उद्योगपति रिक मेहता ने न्यूजर्सी से रिपब्लिकन प्राइमरी जीती थी। गिडियन और मेहता अपने-अपने राज्यों में प्राइमरी जीतने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी हैं। गिडियन के पिता भारतीय-अमेरिकी तथा मां अमेरिकी हैं। गिडियन ने 2.3 करोड़ डॉलर की राशि जुटाई थी जो इस क्षेत्र के लिहाज से एक रिकॉर्ड है। नवंबर में अगर वह जीत जाती हैं तो अमेरिकी सीनेट का हिस्सा बनने वाली दूसरी भारतीय-अमेरिकी महिला बन जाएंगी। यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला केलिफोर्निया से कमला हैरिस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed