{"_id":"5b6ca77f4f1c1b8f3e8b5f7d","slug":"sakshi-malik-says-difficult-to-face-people-when-we-return-without-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली हाथ लौटने पर लोगों का सामना करना मुश्किल: साक्षी ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खाली हाथ लौटने पर लोगों का सामना करना मुश्किल: साक्षी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
sakshi malik
- फोटो : अमर उजाला
ओलंपिक पदकधारी साक्षी मलिक एशियाई खेलों से पहले टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं जिससे उनकी फॉर्म सभी के लिए चिंता बनी हुई है और वह भी इस बात से वाकिफ हैं। लेकिन उनका कहना है कि खिलाड़ी हमेशा पदक को लक्ष्य बनाए रहते हैं ताकि उनके ऊपर उंगली नहीं उठे।
विज्ञापन
हरियाणा की इस 25 वर्षीय पहलवान को अप्रैल में राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था और हाल में वह इस्तांबुल में यासार दोगु अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पदक दौर में पहुंचने से पहले ही बाहर हो गईं।
विज्ञापन
साक्षी ने लखनऊ में ट्रेनिंग सत्र के बाद कहा, 'हम जब भी मैट पर उतरते हैं तब हम पदक जीतना चाहते हैं। पदक के बिना लौटने पर लोगों का सामना कैसे करते हैं, यह केवल हम ही जानते हैं। जब लोग सवाल पूछते हैं तो इनका जवाब देना काफी मुश्किल हो जाता है।'
विज्ञापन
साक्षी को तीन अन्य पहलवानों विनेश फोगाट, सुशील कुमार और बजरंग पूनिया के साथ एशियाई खेलों के लिए ट्रायल्स में भाग नहीं लेने की छूट भी दी गई लेकिन हाल में भारतीय कुश्ती महासंघ के अधिकारियों ने मीडिया से कहा कि सुशील और साक्षी दोनों का फॉर्म में नहीं होना उनके लिए चिंता का विषय है।