{"_id":"5b9d586f867a557fe4469380","slug":"sakshi-malik-enters-in-final-pooja-to-fight-for-bronze","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षी मलिक गोल्ड जीतने की दहलीज पर,कांस्य के लिए उतरेंगी पूजा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
साक्षी मलिक गोल्ड जीतने की दहलीज पर,कांस्य के लिए उतरेंगी पूजा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
sakshi malik
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक पदक विजेता महिला रेसलर साक्षी मलिक बेलारूस के मिंस्क में चल रही मेदवेद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई हैं। जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में पदक हासिल नहीं कर सकी साक्षी ने सेमीफाइनल में अजरबेजान की एलमिरा गैमबारोवा को सेमीफाइनल में 6-2 से पराजित किया। अब फाइनल में उनकी टक्कर हंगरी की मारियाना ससतिन से होगी।
विज्ञापन
इससे पहले क्वार्टर फाइनल में साक्षी ने ब्राजील की लेस नुनेस डि ओलिविरा को 7-2 से मात दी थी। अन्य मुकाबले में पूजा ढांडा रेपचेज दौर में कांस्य पदक के लिए उतरेंगी। पूजा को 57 भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया की बतासेतबेग से 0-10 से हार मिली लेकिन बतासेतबेग के फाइनल में पहुंचने से पूजा को अमेरिका की बेका लीथर्स के खिलाफ कांस्य पदक जीतने का मौका है।
विज्ञापन