फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   SAI's Online classes begin for Indian sportsperson amid coronavirus crisis

ये है खेलों की ऑनलाइन पाठशाला, पहले दिन शामिल हुए हजारों की संख्या में खिलाड़ी और प्रशिक्षक

Sun, 29 Mar 2020 08:20 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 29 Mar 2020 08:20 AM IST
विज्ञापन
SAI's Online classes begin for Indian sportsperson amid coronavirus crisis
साई - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के कारण अपने घरों में रह रहे खिलाड़ियों के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण की ऑनलाइन कोचिंग शुरू हो चुकी है। पहले दिन ऑनलाइन कोचिंग में सभी खेलों के एथलीटों और पैरा एथलीटों ने हिस्सा लिया। इनमें ओलंपिक संभावित निशानेबाजों दिव्यांश पंवार, अपूर्वी चंदेला, अभिषेक वर्मा, अनीश भनवाला, मुक्केबाज लवलीना, निखत जरीन के अलावा तैराक श्रीहरि नटराज भी शामिल हैं।

विज्ञापन


कार्यशाला में पहले दिन फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. निखिल लाटे ने बताया कि घर पर रहते हुए कैसे ट्रेनिंग करें। इसे 8 हजार लोगों ने देखा। इसके अलावा जरूरी पौष्टिक आहार को लेकर हुए सेशन में रेयान फर्नांडो ने अहम जानकारी प्रदान की जिसे 15 हजार से अधिक खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और फिटनेस के प्रति जागरूक रहने वालों ने देखा।
विज्ञापन


कोरोना वायरस के कारण अपने घरों में रह रहे खिलाड़ियों को ऑनलाइन कोचिंग देने के भारतीय खेल प्राधिकरण के फैसले को पूर्व खिलाड़ी और बैडमिंटन टीम के चीफ कोच पुलेला गोपीचंद और महिला रेसलर पूजा ढांडा ने सराहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलेला गोपीचंद

खेल सिर्फ प्रतिस्पर्धा का ही नाम नहीं है। नई चुनौतियां आएंगी और हमें अपनी पूरी क्षमता के साथ उसका सामना करना है। हमारा शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय रहना भी जरूरी है।


पूजा ढांडा, महिला रेसलर

यह सत्र काफी जानकारीप्रद रहा। इससे मुझे घर पर रहने के दौरान ट्रेनिंग के बारे में अलग तरीके से सोचने का मौका मिला। मैं और सत्र देखने को लेकर बेताब हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed