{"_id":"5fa302778ebc3e9bff7e1c19","slug":"sai-lodges-fir-into-false-advertisement-for-next-year-s-khelo-india-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया के फर्जी विज्ञापन के जरिए खिलाड़ियों से ठगी के मामले में साइ ने जांच की मांग की","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खेलो इंडिया के फर्जी विज्ञापन के जरिए खिलाड़ियों से ठगी के मामले में साइ ने जांच की मांग की
Thu, 05 Nov 2020 01:07 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 05 Nov 2020 01:07 AM IST
विज्ञापन
भारतीय खेल प्राधिकरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले साल के खेलो इंडिया गेम्स के फर्जी विज्ञापन के जरिए खिलाड़ियों को चूना लगाए जाने के मामले में भारतीय खेल प्राधिकरण ने एफआईआर दर्ज कराके मामले की तुरंत जांच की मांग की है। खेलो इंडिया गेम्स अगले साल पंचकूला में होने हैं।
विज्ञापन
साइ ने एक बयान में कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण को देश भर से जमीनी स्तर के खिलाड़ियों से अनेक शिकायतें मिली हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक विज्ञापन के जरिए पंचकूला में 2021 में होने वाले खेलो इंडिया गेम्स में भागीदारी के लिए आवेदन मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि विज्ञापन में खिलाड़ियों को खेलो इंडिया शिविर में भाग लेने के लिये 6000 रूपये जमा कराने को कहा गया और उन्हें आश्वासन दिया गया कि ट्रायल के बाद वे खेलों में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
साइ ने कहा कि विज्ञापन में युवा कार्य और खेल मंत्रालय, साइ और खेलो इंडिया के लोगो का भी इस्तेमाल किया गया जिससे खिलाड़ियों को लगा कि ये सरकारी विज्ञापन है।
साइ को दोषियों के बैंक खातों का पता चल गया है और मामले की जांच की मांग की गई है। बयान में कहा गया कि यह व्यक्ति आगरा का निवासी है । साइ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के पास एफआईआर दर्ज कराई है।
साइ ने कहा कि खेलो इंडिया सरकारी योजना है और इसमें भाग लेने के लिये कोई शुल्क नहीं देना होता है। इसके साथ ही इसके लिये कोई ट्रायल भी नहीं होता है। खिलाड़ी स्कूली खेलों और यूनिवर्सिटी खेलों में अपने प्रदर्शन के जरिए क्वालीफाई कर सकते हैं।