फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   SAI coaches have to give fitness test for coaching, challenge for unfit coaches

अब कोचिंग के लिए कोच को देना होगा फिटनेस टेस्ट, अनफिट प्रशिक्षकों के लिए चुनौती

Sat, 03 Oct 2020 07:17 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 03 Oct 2020 07:17 AM IST
सार

  • साई के कोचेज का साल में दो बार होगा फिटनेस टेस्ट 
  • टेस्ट पर निर्धारित होगा कोच का भविष्य निजी रिकार्ड में लगेगी रिपोर्ट

विज्ञापन
SAI coaches have to give fitness test for coaching, challenge for unfit coaches
भारत में खेल - फोटो : ट्विटर

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से तीन आयु वर्गो में फिटनेस प्रोटोकॉल जारी किए जाने के बाद साई ने अनोखा फैसला लेते हुए अपने सभी प्रशिक्षकों के लिए फिटनेस टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। प्रशिक्षकों का यह फिटनेस टेस्ट 18 से 65 वर्ष की आयु के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार साल में दो बार मार्च और अक्तूबर माह में होगा। खास बात यह है कि प्रशिक्षकों की फिटनेस टेस्ट रिपोर्ट उनकी नौकरी के निजी रिकार्ड में दर्ज की जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर उनका भविष्य निर्धारित किया जाएगा। साई की ओर से यह आदेश निकाले जाने के बाद प्रशिक्षकों में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन


खिलाड़ी की अच्छी ट्रेनिंग को कोच की फिटनेस जरूरी
साई की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उसका काम विशेषज्ञ कोचेज की ओर से खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करना है। खिलाड़ी के अच्छे प्रशिक्षण के लिए कोच की अच्छी फिटनेस एक बड़ा पहलु है। कोचेज का एक निश्चित स्तर पर फिट रहना जरूरी है जिससे वे खिलाड़ी को भविष्य का रास्ता दिखा सकें। इसी को ध्यान में रखते हुए कोचेज का साल में दो बार फिजिकल एसेसमेंट टेस्ट (मार्च और अक्तूबर) में निर्धारित किया जाता है। उनके भविष्य के संदर्भ में लिए जाने वाले फैसलों के मद्देनजर रिपोर्ट उनके निजी रिकार्ड लगाई जाएगी।
विज्ञापन


अनफिट प्रशिक्षकों के लिए खड़ी होंगी दिक्कतें
साई में इस वक्त देश भर में 15 सौ से अधिक कोच तैनात है, जो या तो साई सेंटरों में प्रशिक्षण दे रहे हैं या फिर भारतीय टीमों के साथ जुड़े हैं। ऐसे में उन कोचेज के लिए दिक्कतें खड़ी होनी वाली हैं जो या तो अनफिट हैं या फिर बीमार रहते हैं। 18 से 65 वर्ष के फिटनेस प्रोटोकॉल के तहत पुशअप, दो किलोमीटर पदचालन, नौकासन, वृक्षासन, कटिचक्रासन, उष्ट्रासन, सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, मकरासन, शशांकासन आदि अनिवार्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed