फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sachin Yadav India new star in javelin throw, missed defeating Pakistan Nadeem in Asian Athletics Championship

Sachin Yadav: भाला फेंक में भारत के नए स्टार सचिन यादव, 1.24 मीटर से पाकिस्तान के नदीम को धूल चटाने से चूके

Sat, 31 May 2025 05:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुमी (दक्षिण कोरिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुमी (दक्षिण कोरिया) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 31 May 2025 05:29 PM IST
सार

टोक्यो में 13 से 21 सितंबर तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप का स्वत: क्वालिफाइंग स्तर 85.50 मीटर है। सचिन गुमी में इसे पार करने से चूक गए।

विज्ञापन
Sachin Yadav India new star in javelin throw, missed defeating Pakistan Nadeem in Asian Athletics Championship
सचिन यादव - फोटो : ANI

विस्तार

उभरते हुए भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव ने शनिवार को एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कमाल कर दिया। उन्होंने दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक अपने नाम किया। 25 वर्षीय सचिन ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 85.16 मीटर तक भाला फेंका। वह मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम से पीछे रहे, जिन्होंने 86.40 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता। उत्तर प्रदेश में बागपत के निकट खेकड़ा गांव के एक किसान परिवार में जन्में सचिन का इससे पहले व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 84.39 मीटर था। इस स्पर्धा में भाग ले रहे भारत के एक अन्य खिलाड़ी यशवीर सिंह ने भी प्रभावित किया और 82.57 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सचिन इससे पहले एनसी क्लासिक की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उसके स्थगित होने से वह निराश हो गए। उन्हें इस खेल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा का फायदा उठाकर अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को बेहतर करने की उम्मीद थी। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण प्रतियोगिता को स्थगित किए जाने से पहले सुपरस्टार और मेजबान नीरज चोपड़ा और सचिन सहित कुल पांच भारतीयों को टूर्नामेंट के पहले सत्र में हिस्सा लेना था। बेंगलुरु में होने वाली इस प्रतियोगिता की नई तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों और कोच्चि में फेडरेशन कप राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले 25 वर्षीय सचिन ने बताया था कि वह एनसी क्लासिक में मजबूत प्रदर्शन के साथ इस साल होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करना चाहते थे। सचिन ने दक्षिण कोरिया में एशियाई चैंपियनशिप के लिए रवाना होने से पहले कहा,  'मैं एनसी क्लासिक के लिए तैयारी कर रहा था। टूर्नामेंट में विश्व स्तरीय खिलाड़ियों को हिस्सा लेना था और जब आप दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं तो आप बेहतर प्रदर्शन करते हैं। मैं एनसी क्लासिक के दौरान विश्व चैंपियनशिप के क्वालिफाइंग स्तर को हासिल करने की उम्मीद कर रहा था, इसलिए मैं थोड़ा निराश हूं।' 
विज्ञापन

दो बार के विश्व चैंपियन ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स (निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 93.07 मीटर), 2016 ओलंपिक स्वर्ण विजेता जर्मनी के थॉमस रोहलर (निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 93.90 मीटर), 2015 विश्व चैंपियन कीनिया के जूलियस येगो (निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 92.72 मीटर), अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन और एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता जापान के जेनकी डीन (निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 84.28 मीटर) को एनसी क्लासिक में हिस्सा लेना था। इस प्रतियोगिता में कुल 12 खिलाड़ियों को शिकरत करनी थी। टोक्यो में 13 से 21 सितंबर तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप का स्वत: क्वालिफाइंग स्तर 85.50 मीटर है। सचिन गुमी में इसे पार करने से चूक गए। केवल दो बार ओलंपिक पदक जीतने वाले नीरज ने विश्व चैंपियनशिप की भाला फेंक स्पर्धा के लिए क्वालिफाई किया है। किशोर जेना और सचिन को इस आंकड़े को पार करना होगा, तभी वह विश्व चैंपियनशिप के लिए योग्य हो पाएंगे। 

उत्तर प्रदेश के बागपत के पास खेकड़ा गांव के एक किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले आने वाले यादव एशियाई चैंपियनशिप के रूप में अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्हें नीरज के बाद पुरुषों की भाला फेंक में अगला बड़ा नाम माना जा रहा है। सचिन का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है अब 85.16 मीटर है। हालांकि, वह विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाने से निराश हैं। सचिन को भाला फेंक से उनके पड़ोसी संदीप यादव ने परिचित कराया था जिन्होंने बाद में उन्हें नई दिल्ली (जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एनसीओई में) में जाने-माने भाला फेंक कोच नवल सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेने की सलाह दी। वह खेल कोटे के तहत 2023 में उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए। संदीप भी उत्तर प्रदेश पुलिस में हैं। सचिन ने कहा, 'नवल सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ने मेरी जिंदगी बदल दी। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं इस मुकाम तक पहुंचूंगा। लेकिन संदीप भाई और गुरुजी (नवल सिंह) की वजह से ऐसा हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed