फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sabari J became the inaugural winner of the World Boxing Council's (WBC) India welterweight title

WBC India: साबरी ने जीता डब्ल्यूबीसी भारत का पहला वेल्टरवेट खिताब, आकाशदीप को दी शिकस्त

Wed, 08 Dec 2021 11:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 08 Dec 2021 11:02 AM IST
सार

चेन्नई के साबरी जे विश्व मुक्केबाजी परिषद (डब्ल्यूबीसी)  भारत के पहले वेल्टरवेट खिताब के विजेता बने। 24 वर्षीय साबरी ने आठ दौर के मुकाबले में चंडीगढ़ के आकाशदीप सिंह को पराजित किया। साबरी ने गच्चीबाउली स्टेडियम में 76-76, 79-73 और 79-73 से जीत दर्ज की। 
 

विज्ञापन
Sabari J became the inaugural winner of the World Boxing Council's (WBC) India welterweight title
साबरी जे - फोटो : social media

विस्तार

चेन्नई के साबरी जे विश्व मुक्केबाजी परिषद (डब्ल्यूबीसी)  भारत के पहले वेल्टरवेट खिताब के विजेता बने। 24 वर्षीय साबरी ने आठ दौर के मुकाबले में चंडीगढ़ के आकाशदीप सिंह को पराजित किया। साबरी ने गच्चीबाउली स्टेडियम में 76-76, 79-73 और 79-73 से जीत दर्ज की। 

विज्ञापन


डब्ल्यूबीसी एशिया रजत लाइटवेट खिताब के मुकाबले में कार्तिक सतीश ने आठ दौर में इंडोनेशिया के हीरो टिटो को सर्वसम्मत फैसले में 80-72, 79-73 और 79-73 से हराया। साबरी भारतीय खिताब जीत चुके हैं और अब उन्हें देश के अन्य रैंकिंग वाले मुक्केबाजों के खिलाफ नियमित अंतराल में इसका बचाव करना होगा। उन्होंने पिछले मैचों में चार में जीत दर्ज की थी जबकि एक हारा था। उन्होंने पिछले साल 
विज्ञापन


गौरतलब है कि साबरी ने पिछले साल कोविड-19 लॉकडाउन से दो महीने पहले जनवरी में पेशेवर मुक्केबाजी में पदार्पण किया था। वहीं आकाशदीप ने पिछले नौ मैचों में से आठ जीत दर्ज की है और एक में उसे हार मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed