{"_id":"606e77aa8ebc3ed63c4bd993","slug":"russian-olympic-champions-silnov-antyukh-banned-for-four-year-for-doping","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोपिंग का डंक: रूसी ओलंपिक चैंपियन सिलनोव और नताल्या पर चार साल का प्रतिबंध","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
डोपिंग का डंक: रूसी ओलंपिक चैंपियन सिलनोव और नताल्या पर चार साल का प्रतिबंध
Thu, 08 Apr 2021 08:55 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 08 Apr 2021 08:55 AM IST
विज्ञापन
आंद्रेइ सिलनोव
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूसी ओलंपिक चैंपियन आंद्रेई सिलनोव और नताल्या एंट्यूक को डोपिंग अपराधों के लिए चार-चार साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। खेल पंचाट ने बुधवार को यह जानकारी दी। सिलनोव और एंट्यूक दोनों पर पिछले साल प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन का उपयोग करने का आरोप लगा था। यह आरोप 2016 में रूसी डोपिंग की जांच कर रहे विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने लगाए थे।
विज्ञापन
सिलनोव ने 2008 में बीजिंग ओलंपिक खेलों में पुरुषों की ऊंची कूद का स्वर्ण पदक जीता था जबकि एंट्यूक ने लंदन ओलंपिक 2012 में महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में सोने का तमगा हासिल किया था। एंट्यूक ने एथेंस ओलंपिक 2004 में 400 मीटर में कांस्य और 4×400 मीटर में रजत पदक हासिल किया था। इन दोनों के ओलंपिक पदक उनके पास बने रहेंगे।
विज्ञापन