फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Ritu Phogat wins her debut match of mixed martial arts vs

ऋतु फोगाट का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में शानदार डेब्यू, रिंग में जमकर बरसाए मुक्के

Sun, 17 Nov 2019 11:52 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 17 Nov 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
Ritu Phogat wins her debut match of mixed martial arts vs
ऋतु फोगाट - फोटो : ट्विटर

भारतीय पहलवान ऋतु फोगाट ने शानदार तरीके से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अपना डेब्यू किया। शनिवार को उनकी पहली फाइट थी। दक्षिण कोरिया की अपनी प्रतिद्वंद्वि पहलवान नेम ही किम उनके सामने टिक नहीं पाईं। ऋति की सबसे बड़ी बहन और दिल्ली कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वालीं पहली भारतीय महिला पहलवान गीता ने ट्विटर पर बधाई दी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


याद हो कि फोगाट बहनों ने कुश्ती में नए आयाम स्थापित किए हैं। इस प्रोफेशनल लीग में शामिल होने से पहले ऋतु ने कहा था कि, 'मेरे परिवार को सभी रेसलिंग के कारण जानते हैं, लेकिन मैं रेसलिंग छोड़कर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स से जुड़ी हूं। दरअसल, मैं यू-ट्यूब पर लंबे समय से एमएमए की फाइट देखा करती थी। मैं हमेशा कुछ नया करना चाहती थी। उन्होंने कहा कि सिंगापुर के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स संस्थान ने मुझे यहां ट्रेनिंग करने का ऑफर दिया और मैं इसे गंवाना नहीं चाहती थी। यह एशिया का सबसे बड़ा एमएमए ट्रेनिंग सेंटर है। मैं हमेशा सोचती थी कि एमएमए में भारत का कोई वर्ल्ड चैंपियन क्यों नहीं है? मेरे रेसलिंग से एमएमए में आने का मुख्य कारण भी यही था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed