{"_id":"5dcba36d8ebc3e5b012627bc","slug":"ritu-phogat-all-set-for-mma-debut-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में डेब्यू करेंगी रितु फोगाट","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में डेब्यू करेंगी रितु फोगाट
Wed, 13 Nov 2019 12:02 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
ऋतु फोगाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोगाट बहनों ने कुश्ती में नए आयाम स्थापित किए हैं। सबसे बड़ी बहन गीता फोगाट ने कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं थी। बबीता ने सिल्वर रजत पदक जीता था। अब बबीता से छोटी रितु मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में प्रोफेशनल डेब्यू करने वाली हैं। उनकी पहली फाइट 16 नवंबर को है। वह बीजिंग में दक्षिण कोरिया की पहलवान नेम ही किम से भिड़ेंगी।
विज्ञापन
रितु ने कहा मेरे परिवार को सभी रेसलिंग के कारण जानते हैं, लेकिन मैं रेसलिंग छोड़कर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स से जुड़ी। दरअसल, मैं यू-ट्यूब पर लंबे समय से एमएमए की फाइट देखा करती थी। मैं हमेशा कुछ नया करना चाहती थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सिंगापुर के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स संस्थान ने मुझे यहां ट्रेनिंग करने का ऑफर दिया और मैं इसे गंवाना नंही चाहती थी। यह एशिया का सबसे बड़ा एमएमए ट्रेनिंग सेंटर है। मैं हमेशा सोचती थी कि एमएमए में भारत का कोई वर्ल्ड चैंपियन क्यों नहीं है? मेरे रेसलिंग से एमएमए में आने का मुख्य कारण भी यही था।
विज्ञापन