{"_id":"5c0d8c57bdec2241ab3396dd","slug":"rishabh-mehta-becomes-the-winner-of-world-jumping-challenge-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषभ मेहता बने ‘वर्ल्ड जम्पिंग चैलेंज’ के विजेता","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ऋषभ मेहता बने ‘वर्ल्ड जम्पिंग चैलेंज’ के विजेता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Dec 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
यूनाइटेड राइडर्स बार्न टीम के ऋषभ मेहता रविवार को यहां अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी महासंघ (एफईआई) के अंतर्गत हुई ‘वर्ल्ड जम्पिंग चैलेंज’ प्रतियोगिता के विजेता बने।
विज्ञापन
विज्ञप्ति के अनुसार ऋषभ ए वर्ग (1.20 - 1.30 मीटर) के विजेता रहे। यूनाइटेड राइडर्स बार्न टीम के ही प्रणय खरे बी वर्ग (1.10-1.20 मीटर) के विजेता रहे। सी वर्ग (1.00 से 1.10 मीटर) में एंबेसी अंतरराष्ट्रीय राइडिंग स्कूल के बसवराजू एस ने बाजी मारी।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता का आयोजन 30 नवंबर, दो दिसंबर और नौ दिसंबर को हुआ।