फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   real madrid beat Celta Vigo by 3-1 Karim Benzema hits 2 goal

बेंजेमा के दो गोल से जीता रियल मैड्रिड

Mon, 22 Mar 2021 10:38 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 22 Mar 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
real madrid beat Celta Vigo by 3-1 Karim Benzema hits 2 goal
करीम बेंजेमा - फोटो : twitter@InfiniteMadrid

करीम बेंजेमा के दो गोल की मदद से रियल मैड्रिड ने ला लिगा में सेल्टा विगो को 3-1 से पराजित किया। इस जीत से गत चैंपियन जिनेदिन जिदान की टीम बार्सिलोना को पछाड़कर फिर से दूसरे नंबर पर पहुंच गई। उसके 28 मैचों में 18वीं जीत से 60 अंक हो गए हैं। इससे खिताब की रेस और कड़ी हो गई है। एटलेटिको मैड्रिड 63 अंकों के साथ शीर्ष और बार्सिलोना 59 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। 

विज्ञापन


बेंजेमा (30वें, 40वें मिनट) ने दोनों गोल दस मिनट के भीतर दागे। पिछले छह मैचों से वह लगातार गोल करते आ रहे हैं और उनके इस सत्र के सभी मुकाबलों में 23 गोल हो गए हैं। एक अन्य गोल इंजुरी टाइम में मार्को असेंसियो (90+4वें मिनट) ने किया। सेल्टा विगो के लिए एकमात्र गोल सेंटी मिना ने खेल के 40वें मिनट में किया। एथलेटिक बिलबाओ और इबार के बीच मैच 1-1 से बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन


करीम इन दिनों बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. वह इस सत्र के सभी मुकाबलों में अब तक 23 गोल दाग चुके हैं। मौजूदा समय में करीम बेंजेमा जिस तरह से खेल रहे हैं उससे लगता है कि उनके खिलाफ खेलने वाली टीमों के लिए जीत आसान नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed